Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड कांग्रेस के विधायक सिलक्यांरा में श्रमिकों को सकुशल बहार निकलने वाले रैट...

कांग्रेस के विधायक सिलक्यांरा में श्रमिकों को सकुशल बहार निकलने वाले रैट मिनर्स को देंगे अपने एक माह का वेतन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में आयोजित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की संयुक्त पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सिल्क्यारा सुरंग में 17 दिनों से फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित निकालने वाले रैट माइनिंग के श्रमिकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है, उसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करती है। उन्होेनें कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप अपने नेता प्रतिपक्ष सहित सभी सम्मानित विधायकगणों से भी योगदान के रूप में एक माह के वेतन का अनुरोध किया है तथा सभी विधायकगणों ने पार्टी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए अपनी सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है उसके लिए मैं सभी का आभार प्रकट करता हूॅ तथा सम्मानित विधायकों एवं वरिष्ठ नेतागणों के सहयोग से प्राप्त धनराशि रैट माइनिंग के श्रमिकों को उपहार के रूप मे ंदेने की घोषणा करता हूॅ।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रैट माइंनिंग के माध्यम से श्रमिकों की जान बचाने का सुझाव देने वाले श्री वरूण अधिकारी का भी धन्यवाद किया जिनकें बहुमूल्य सुझाव से सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की जान बच पाई। उन्होनें यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक अवसर पर शहीदों की शहादत का श्रेय लेती आयी है तथा उसने प्रत्येक मौके पर उत्सव मनाने का काम किया है चाहे पुलवामा की आतंकी घटना हो या सिलक्यारा सुरंग की भाजपा ने इन घटनाओं को इंवेन्ट बनाने का काम किया। उन्होनें कहा कि भाजपा सरकारें सिलक्यारा टनल मिशन की सफलता का श्रेय ले रही हैं तो 17 दिन तक 41 मजदूरों के सुरंग में फसें होने की जिम्मेदारी से भी पल्ला नही झाड़ सकती है। उन्होेनें कहा कि रैणी, जोशीमठ एवं सिल्क्यारा की घटनाएं भूगर्भ शास्त्रियों एवं वैज्ञानिकों की राय की अनदेखी करने का नतीजा हैं। यदि सरकार ने रैणी एवं जोशीमठ की घटनाओं से सबक लिया होता तो सिल्क्यारा की आपदा से बचा जा सकता था।

उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र में भविष्य की सभी परियोजनाओं को रोक कर उन्हें पेशेवर पारिस्थितिकी जांच के अंतर्गत लाना चाहिए। रावत ने सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि हमें सुरंग के ढहने से उठे कुछ बड़े सवालों पर विचार करना चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार के हादसों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि सिल्क्यारा घटना ने हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र की संवेदनशीलता और जटिलता को पूरी स्पष्टता के साथ हमारे सामने ला दिया है। कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष सहित सभी सम्मानित विधायको द्वारा अपने एक माह का वेतन इस आपदा की घड़ी में संकट मोचक बनने वाली रैट माइनिंग की टीम को देने की घोषणा पर रावत ने कंाग्रेस के सीएलपी नेता एवं विधायकों का धन्यवाद किया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि सिल्क्यारा सुरंग हादसे की घटना ने पश्चिमी हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र की नाजुकता और जटिलता को पूरी स्पष्टता के साथ हमारे सामने ला दिया है। सिल्क्यारा घटना से इस क्षेत्र में सिविल निर्माण और अन्य परियोजनाओं की योजना डिजाइन और क्रियान्वयन के मामले में पर्यावरण मूल्यांकन प्रक्रिया की विफलता भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि सुरंग परियोजना चारधाम परियोजना का हिस्सा है। निर्माण कार्यो को इस तरह से आवंटित किया गया ताकि पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन से पूरी तरह बचा जा सके परन्तु सुरंग पर व्यापक रूप से स्वीकृत सुरक्षा सुविधाए नही होने की रिपोर्ट सामने आ रही थी इसके बावजूद श्रमिकों की जान से खिलवाड़ किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में निर्माणाधीन सभी परियोजनाओं का गहन ऑडिट किया जाना चाहिए।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सिल्क्यारा घटना निर्माणदायी कंपनी की घोर सुरक्षा लापरवाही एवं अनुभवहीनता का नतीजा रहा है परन्तु सरकार घटना के लिए जिम्मेदार निर्माणदायी कम्पनी को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ज्ञात होना चाहिए कि चमोली हादसे के लिए जिम्मेदार यही कम्पनी थी जिसमें 15 श्रमिकों को अपनी जान गवानी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से आशा करते हैं कि वे उत्तराखण्डियत का सम्मान करेंगे तथा उस कंपनी के खिलाफ कार्यवाही का साहस करेंगे चाहे उस कंपनी के आका कितने ही बड़े पद पर क्यों न हों।

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने सभी विधायकों एवं पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सुरंग में फंसे श्रमिकों की जान बचाने वाले रैट माइनिंग के जांबाजों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हमने रैणी, वरूणावत जैसी आपदाएं झेली हैं हमें इन घटनाओं से सबक लेना है कि राज्य का विकास हो विनाश नही।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने पत्रकार वार्ता में यह भी घोषणा की कि रैट माइनिंग श्रमिकों को सम्मानित करने के लिए जितनी धनराशि पार्टी के सम्मानित विधायकगण उपहार के रूप में देंगे उतनी ही धनराशि वे भी अपनी ओर से पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के माध्यम से प्रदान करेगें। पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, विधायक रवि बहादुर, विधायक फुरकान अहमद, ने जूम के माध्यम से प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...