Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड सरकारी 1488 स्कूलों को बंद करने की धन सिंह की मंशा को...

सरकारी 1488 स्कूलों को बंद करने की धन सिंह की मंशा को कांग्रेस पूरा नहीं होने देगी- सूर्यकांत धस्माना

  • त्तराखंड में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने की भाजपा सरकार की साजिश

 

प्रदेश की भाजपा सरकार उत्तराखंड में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने पर तुली हुई है यह आरोप लगाते हुए आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने धामी सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश भर में चल रहे चौदह सौ अट्ठासी हाई स्कूल व इंटर कालेजों को बंद करने जा रही है। श्री धस्माना ने कहा कि राज्य का शिक्षा विभाग यह तय कर चुका है कि इन 1488 स्कूलों को क्लस्टर विद्यालय स्थापित कर आस पास के तीस किलोमीटर के दायरे में पढ़ने वाले स्कूलों को बंद कर क्लस्टर विद्यालय में मर्ज कर देगी जिसके बहुत खराब दूरगामी दुष्परिणाम प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में पड़ेंगे।

 

धस्माना ने कहा कि आखिर जो विद्यालय बंद या मर्ज करने के लिए चिन्हित हैं उनका मानक क्या होगा क्योंकि दूरी का जहां तक सवाल है तो उसमें पर्वतीय क्षेत्रों में क्लस्टर स्कूल से 30कि.मी. दूर के स्कूल को बंद करने का प्रस्ताव शिक्षा विभाग ने बनाया है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में 30कि.मी. की दूरी मायने रखती है वहीं 1100 की छात्र संख्या वाले स्कूल को भी बंद करने हेतु सूचीबद्ध किए गया है। उन्होंने कहा कि आखिर यह कैसी नीति है जिसमें 0 मी. से 30 km तक के विद्यालय बंद करने की सिफारिश इस प्रस्ताव में है।

 

धस्माना ने कहा कि प्रदेश में स्कूल खुले हुए तीन महीने हो गए शिक्षा विभाग अभी तक बच्चों के लिए स्कूलों में पुस्तके नहीं भिजवा पाए और घटती छात्र संख्या को आधार बना कर स्कूलों को बंद करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया। श्री धस्माना ने कहा कि जनपदवार प्रदेश भर के बनाए गए क्लस्टर स्कूलों और उससे आच्छादित विद्यालयों पर नजर डालें तो बहुत बड़ी साजिश लगती है। उन्होंने कहा कि जनपद वार क्लस्टर स्कूल जिनको समायोजित करने का प्रस्ताव है उसमें

                 क्लस्टर            समायोजित

  • रुद्रप्रयाग     21                  56
  • अल्मोड़ा      67                183
  • बागेश्वर       30                  46
  • चंपावत       23                  73
  • नैनीताल      53                125
  • पिथौरागढ़    56                138
  • यू एस नगर   22                 99
  • देहरादून      43                 85
  • हरिद्वार        15                75
  • पौड़ी          79              215
  • टिहरी         78              181
  • उत्तरकाशी    30               90
  • चमोली        34             122

कुल             559           1488

धस्माना ने कहा कि ये आंकड़े सरकारी सूची के अनुसार हैरान करने वाले हैं कई जनपदों में 1 जुलाई 25 से क्लस्टर स्कूलों से आच्छादित विद्यालयों को एक साथ संचालित करने के आदेश भी हो गए हैं यानि ये स्कूल बंद करने का फरमान जारी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब 1488 स्कूल बंद होंगे तो इतने प्रिंसिपल, मिनिस्ट्रियल कर्मी, चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद समाप्त होंगे। यदि 1488 स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का औसत प्रति स्कूल 10 भी लगाया जाए तो पंद्रह हजार पद समाप्त होंगे।

 

धस्माना ने कहा कि ये बड़ा षडयंत्र है जब 1488 स्कूल बंद होंगे तो बंद हुए स्कूलों के स्थान पर प्राइवेट स्कूल खुलेंगे जो पर्दे के पीछे असली खेल चल रहा है उन्होंने कहा कि पहले भी भाजपा सरकार ने बंद हुए विद्यालयों को विद्या मंदिर या विद्या भारती को हस्तांतरित करने का आदेश किया था जो कांग्रेस व जनता के दबाव में वापिस लेना पड़ा। श्री धस्माना ने कहा कि अब भाजपा सरकार बड़ी तैयारी के साथ इस खेल को कर रही है और कम छात्र संख्या व भारी भरकम शिक्षा बजट को बहाना बना कर राज्य में सरकारी शिक्षा का बंटाधार करने जा रही है जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।

 

धस्माना ने कहा कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत आरएसएस का एजेंडा चला कर प्राथमिक से लेकर माध्यमिक व उच्च शिक्षा तक सरकारी व्यवस्था को समाप्त कर निजी शिक्षण संस्थानों व निजी विश्वविद्यालयों को लाभ पहुंचाने व शिक्षा का पूरी तरह से निजीकरण करने का काम कर रहे हैं। श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की इस मंशा को पूरा नहीं होने देगी।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...