Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड लैंड जिहाद और पुरोला की घटनाओं पर कांग्रेस का नजरिया दुर्भाग्यपूर्ण: भट्ट

लैंड जिहाद और पुरोला की घटनाओं पर कांग्रेस का नजरिया दुर्भाग्यपूर्ण: भट्ट

भाजपा ने राज्य मे डेमोग्राफी चेंज और पुरोला की घटनाओं को लेकर कांग्रेस की नजर और नजरिये को दुर्भाग्यपूर्ण तथा राज्य वासियों की भावना को आहत करने वाला करार दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने चेताते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के बयान पर कहा कि वह मामले की असलियत को जान बूझकर दरकिनार करते हुए इसे राजनैतिक चश्मे से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की नीति के चलते वह किसी न किसी तरह ओवेसी का समर्थन कर रहे है जो कि मामले का समाधान नही और यह पर्वतीय क्षेत्र मे सालों से बसे लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला भी है। लव जिहाद या लैंड जिहाद पर आपत्ति जताने वालों को राजनैतिक स्थिति को अलग रखकर इस पर सोच स्पष्ट करने की जरूरत है। इसे अन्य घटनाओं से न जोड़कर मुद्दे से ध्यान हटाना गलत है। अपरोक्ष रूप से अगर, वह इन घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों के पैरोकारी बन रहे हैं तो उन्हे इसकी वजह भी स्पष्ट करनी चाहिए। इन क्षेत्रों से क्या पलायन हुआ है और पलायन की असली वजह क्या है इसकी वजह भी साफ करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य मे लैंड जिहाद को रोकने के लिए सत्यापन अभियान चला रही है तो दूसरी और अवैध धर्मांतरण कानून लाई है। यह राज्य की संस्कृति और स्वरूप को बचाने के लिए है, लेकिन इनमे खामियों को लेकर चर्चा के बजाय इसे राजनैतिक तूल देना भी पूरी तरह से गलत है।

भट्ट ने विपक्ष को इन मुद्दों पर गहनता से चर्चा और माहौल को अशांत करने से बचने की सलाह देते हुए कहा कि यह मुद्दा राजनीति का नही, बल्कि देव भूमि की परंपरा और बदलते डेमोग्राफी को भी गंभीरता से लेने का है। स्थायी समाधान के लिए विपक्ष की सकारात्मक पहल की भी जरूरत है। क्षेत्र के लोग अपने अधिकार और स्वरूप को लेकर चिंतित है तो उनके पक्ष को भी सुनने की जरूरत है। राज्य की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं अध्यात्मिक स्वरूप को बनाए रखना सरकार के साथ हम सबकी जिम्मेदारी है ।

प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए इस प्रकार के अनैतिक कामों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है ताकि देवभूमि की पवित्रता एवं सात्विकता को बनाए रखते हुए राज्य की शांति भंग करने वालों की साजिश विफल हो । आज समाज मे जहर फैलाने की कोशिश करने वालों पर लगाम लगाने की बेहद आवश्यकता है, जिसके लिए प्रत्येक पार्टी व संस्थाओं को राजनैतिक एवं व्यक्तिगत नफा नुकसान को दरकिनार कर आगे आने की जरूरत है । प्रदेश के धार्मिक और

आध्यात्मिक स्वरूप पर किये जा रहे हमलों से जुड़े सवालों के हल ढूंढना हम सबके लिए जरूरी है । मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार बिना भेदभाव के पारदर्शिता की नीति के तहत काम कर रही है और ऐसे मे हर बेहतर कार्य को राजनैतिक चश्मे से देखकर एकपक्षीय दृष्टिकोण अस्वीकार्य है। कांग्रेस नेताओं के विषैले बोल नफरत को भड़का रहे है और यह सरासर गलत है

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...