डी जॉय कंपनी के दीवा क्लब और तूफ़ानी महिला फोर्स आर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रेमनगर स्थित एक रिसोर्ट में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ महिला दिवस एवं होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन दीवा क्लब की कुसुम लता पाण्डेय तथा तूफ़ानी महिला फ़ोर्स की फाउंडर सदस्य मिनाक्षी नेगी एवं मंजू देशवाल ने किया।
डी जॉय क्लब के वी पी ट्रेनिंग हेड इकराम खान ने कार्यक्रम में मौजूद विशेष अतिथियों तथा सफल महिलाओं का सम्मान किया। डी जॉय कंपनी की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए सभी महिलाओं का उत्साह वर्धन किया। वहाँ मौजूद सभी महिलाओ ने एक दूसरे को महिला दिवस और आगामी होली के त्यौहार की बधाई दी।