Friday, March 20, 2026
Home उत्तराखंड धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ

धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ

धामी मंत्रिमंडल में अब 12 मंत्री

शपथ लेने वालों में मदन कौशिक, भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा और खजान दास शामिल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी कैबिनेट का विस्तार करते हुए पांच नए मंत्रियों को शामिल किया है। शुक्रवार सुबह देहरादून स्थित लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में मदन कौशिक, भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा और खजान दास शामिल हैं

कैबिनेट विस्तार के बाद अब धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 12 हो गई है। माना जा रहा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह विस्तार राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। सरकार ने इस फैसले के जरिए क्षेत्रीय, जातीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है। उल्लेखनीय है कि 2022 में सरकार गठन के बाद से ही कई मंत्री पद खाली थे। इसके बाद 2023 में परिवहन मंत्री चंदन रामदास के निधन और 2025 में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद रिक्त पदों की संख्या बढ़ गई थी।

अब इन पदों को भरते हुए सरकार ने संगठन और शासन दोनों को मजबूत करने का संकेत दिया है। रुद्रप्रयाग से भरत चौधरी, रुड़की से प्रदीप बत्रा, हरिद्वार से मदन कौशिक, राजपुर से खजान दास और भीमताल से राम सिंह कैड़ा को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि ये नए मंत्री आगामी चुनावों से पहले सरकार की छवि और कार्यशैली को कितना मजबूती दे पाते हैं।

RELATED ARTICLES

प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर

प्रति लीटर 2 रुपये से ज्यादा बढ़ी कीमत नई दिल्ली। देश में प्रीमियम पेट्रोल इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने...

वाराही धाम के नव-निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होना सभी के लिए सौभाग्य का क्षण- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी ने वाराही धाम, देवीधुरा में आयोजित मंदिर के नव-निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित मां वाराही का यह...

गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- ऋतु खण्डूडी

एक समान हो सभी का गैस सिलिंडर बुकिंग- ऋतु खण्डूडी भूषण  कोटद्वार। कोटद्वार क्षेत्र में गैस सिलेंडर रिफिल में हो रही देरी को लेकर आम जनता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, सामान्य पेट्रोल के दाम फिलहाल स्थिर

प्रति लीटर 2 रुपये से ज्यादा बढ़ी कीमत नई दिल्ली। देश में प्रीमियम पेट्रोल इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने...

वाराही धाम के नव-निर्माण कार्यों का शुभारम्भ होना सभी के लिए सौभाग्य का क्षण- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी ने वाराही धाम, देवीधुरा में आयोजित मंदिर के नव-निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित मां वाराही का यह...

गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं- ऋतु खण्डूडी

एक समान हो सभी का गैस सिलिंडर बुकिंग- ऋतु खण्डूडी भूषण  कोटद्वार। कोटद्वार क्षेत्र में गैस सिलेंडर रिफिल में हो रही देरी को लेकर आम जनता...

हर्षिल घाटी में भारी बर्फबारी, सुक्की टॉप पर सड़क बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा

पर्वतीय जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी   उत्तरकाशी। उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से हो...

सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन

त्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को संजोएगा नया पंचांग कैलेंडर- सीएम धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विधिवत...

चारधाम यात्रा 2026 के लिए 7.19 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन   देहरादून। उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा...

सतपाल महाराज ने नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने धामी कैबिनेट के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे प्रदेश के विकास के लिए अहम कदम बताया। उन्होंने...

धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ

धामी मंत्रिमंडल में अब 12 मंत्री शपथ लेने वालों में मदन कौशिक, भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा और खजान दास शामिल   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

देहरादून में हिंदू नववर्ष पर 2100 दीपों का भव्य दीपोत्सव, उत्तराखंड ब्राह्मण समाज महासंघ ने नव संवत 2083 का किया स्वागत

देहरादून, 19 मार्च : उत्तराखंड ब्राह्मण समाज महासंघ (पंजी.) ने हिंदू नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर राजधानी देहरादून के काली मंदिर, रायपुर थाना के...

राज्यपाल ने हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट में किया प्रतिभाग

स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और तकनीक का समावेश समय की मांग - राज्यपाल प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने एवं एआई व आधुनिक...