प्राप्त जानकारी के अनुसार जी एम एस रोड स्थित एक कार गैराज में रिपेयरिंग के लिए आई कार को टेस्ट ड्राइव के रात करीब आठ बजे के दौरान तेज रफ्तार में सेंट ज्यूड्स चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर आई तेज रफ्तार निशान माइक्रा कार ने उन्हें टक्कर मार दी कार चला रहे गैराज से का मैकेनिक टक्कर मारकर वहां से फरार हो गया।कुचलकर हुई मौत।
आपको बताते चलें कि एबीवीपी से वर्ष 2018 में छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए जितेंद्र बिष्ट का सेंट ज्यूड्स चौक के पास श्री गणेश प्रापर्टी नाम से कार्यालय है। शनिवार को जितेंद्र के दोस्त वासू का जन्मदिन था। सभी दोस्त केक काटने के लिए जितेंद्र बिष्ट के कार्यालय में एकत्र हुए। उनके साथ ऋतिक, ओमी सजवाण व वैभव रावत भी थे। रात करीब आठ बजे केक काटने के बाद सभी घर जाने के लिए कार्यालय से बाहर आ गए।इसी बीच यह हादसा हो गया, जिसमें जीतेन्द्र बिष्ट की मौत हो गई और उनका साथी ऋतिक घायल हो गया, जिसे वेलमेड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ ही दूरी पर कार को बरामद कर लिया। सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हालाँकि पुलिस ने वर्कशाप मालिक वसीम को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।








