Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड भाजपा राज में चमोली से लेकर मणिपुर तक अंधकार ही अंधकार -...

भाजपा राज में चमोली से लेकर मणिपुर तक अंधकार ही अंधकार – करन महारा

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करन महारा एवं मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी ने संयुक्त रूप से प्रेस बंधुओं को संबोधित किया।

चमोली दौरे से लौटे उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने आज प्रदेश मुख्यालय में पत्रकार बंधुओं से चमोली में हुए दर्दनाक हादसे की फस्र्ट हैंड रिपोर्ट साझा की। उन्होंने सरकार और प्रशासन की कोताही और हीला हवाली को लेकर जमकर हमला बोला। माहरा ने कहा कि इस दुखद घटना पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट का असंवेदनशील बयान आया है कि वह घटनास्थल इस वजह से नहीं पहुंचे क्योंकि मौसम खराब था महारा ने भट्ट के इस बयान को झुठलाते हुए कहा की जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व प्रदेश कांग्रेस  अध्यक्ष गणेश गोदियाल का हैलीकाॅप्टर गोपेश्वर पहुॅच सकता है तो महेन्द्र भटट मौसम खराब होने की दलीलें किसी और को दे।

माहरा ने कहा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की जब वह खुद सड़क मार्ग से होते हुए रात को गोपेश्वर पहुॅच सकते हैं तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट जो कि वहाॅ के पूर्व विधायक भी हैं वह क्यों नही?

महारा ने कहा कि यह सब भाजपा के नेताओं की ढकोसला बाजी है यदि इन नेताओं की भावनाएॅ वहाॅ से जुडी हुयी होती तो निश्चित रूप से वो भी सड़क मार्ग से गोपेश्वर जा सकते थे लेकिन वह नही गये। माहरा ने कहा कि भाजपा के नेताओं का यह रवैया ठीक नही है ।

माहरा ने कहा कि सरकार की पोल तो तब खुली जब हम घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे तों वहां बेड की व्यवस्था तक नहीं थी बच्चों को बाहर सुलाया हुआ था, और जब वहाॅ के आम नागरिक स्थिति को लेकर प्रेस को संबोधित कर रहे थे तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। महारा ने कहां कि यह घटना कोई छोटी मोटी घटना नहीं है यह धामी सरकार की घोर लापरवाही है और इसमें ब्लेम गेम नहीं चलेगा ठोस कार्यवाही होनी चाहिए जो लोग इस घटना के लिए जिम्मेदार है उन पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए मृतकों के परिजनों को 50 लाख मुआवजा घायलों को 10 लाख मरने वालों के परिवार में 1 सदस्य को सरकारी नौकरी सरकार की ओर से दी जानी चाहिए।

पत्रकार वार्ता के दौरान बोलते हुए उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोंनी ने कहा की मणिपुर से जो दो महिलाओं की नग्न अवस्था में सार्वजनिक रूप से परेड कराए जाने और उनका सामूहिक बलात्कार करने का समाचार और वीडियो आ रहा है वो मन मस्तिष्क को उद्वेलित करने वाला है। उन्होंने कहा यह बहुत ही जघन्य और अमानवीय अपराध है ।मणिपुर के दर्दनाक और इस हृदय विदारक घटना ने समूचे देश को हिला कर रख दिया है।दसौनी ने कहा की पिछले 3 महीनो से मणिपुर जल रहा है सुलग रहा है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री को फुरसत ही नहीं थी, कभी भी विदेश भ्रमण से तो कभी मध्य प्रदेश में चुनावी प्रचार तो कभी एनडीए की बैठक में सम्मिलित होना मोदी जी के लिए जैसे मणिपुर भारत का हिस्सा ही न हो।ऐसे मोदी और शाह ने मणिपुर वासियों को अनाथ छोड़ दिया

दसौनी ने कहा की पिछले 3 महीने में एक बार भी बीजेपी के नेताओं ने मणिपुर जाकर लोगों की सुध नहीं ली। दसोनी ने कहा कि आज देश की हर महिला अपने आप को निर्वस्त्र महसूस कर रही है। महिलाएं तो छोड़िए जो पुरुष उस वीडियो को देख रहे हैं वह भी निशब्द है क्योंकि सभी के घरों में बहू बेटियां और बहने है , महिलाओं का दर्द वही समझ सकता है जिसके घर परिवार में महिलाएं हों ।

दसौनी ने कहा की कहां गया भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बड़े-बड़े मंचों से महिलाओं के सम्मान स्वाभिमान और सशक्तिकरण की बात करने वाली भाजपा की स्मृति ईरानी और बची खुची मातृशक्ति आज कौन से बिल में घुस कर बैठ गई?

दसौनी ने नरेंद्र मोदी कि सरकार को चेतावनी हुए कहा महिलाएं देश की आधी आबादी है और निरंकुश सरकारों पर कैसे नकेल कसी जाती है यह मातृशक्ति को भलीभांति आता है ।

दसौनी ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी को सत्ता के शीर्ष पर बैठाने में मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान है ।

मातृशक्ति भाजपा की महिला विरोधी असंवेदनशील सरकार को अर्श से फर्श पर गिरा कर धूल चटाने का काम करेगी।

इस अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष उर्मिला थापा ने कहा कि क्या मणिपुर से लेकर केंद्र सरकार की सारी खुफिया एजेंसियां नाकाम साबित हो गई ?? क्या वाकई यह हो सकता है कि 77 दिन पुराना प्रकरण देश की जनता के सामने आज आ रहा है? आखिर इसके लिए कौन जिम्मेदार है?

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...