Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड आजाद हिन्द फौज के वीर जवान अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा...

आजाद हिन्द फौज के वीर जवान अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा एवं वीर केशरी चंद के 78वें शहीदी दिवस पर गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित गोर्खाली सुधार सभा के सभागार में उत्तराखण्ड राज्य नेपाली भाषा समिति द्वारा आयोजित आजाद हिन्द फौज के वीर जवान अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा एवं वीर केशरी चंद के 78वें शहीदी दिवस पर उन्हें पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा की वीरता और राष्ट्रभूमि के लिए अमर प्रेम को स्मरण करते हुए कहा कि भारतवर्ष की आजादी के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले अनेक वीरों में शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा का नाम देहरादून के रणबाकुरों में गोर्खा समुदाय में अत्यंत आदर्श से लिया जाता है। आजाद हिन्द फौज के वीर जवानों द्वारा देश की आजादी के लिए जिस जज्बे और लगन के साथ अपने सर्वस्व को निछावर कर दिया उसे देश कभी भुला नहीं सकता। इन रणबाँकुरों की स्मृति में उत्तराखण्ड राज्य नेपाली भाषा समिति एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं एवं विभिन्न समाज के सहयोग से प्रतिवर्ष 03 मई को शहीद दिवस के रूप में आयोजित करते हुए इन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा 23 अगस्त 1941 को जापानियों ने इन्हें युद्धबंदी बना लिया। बंदी जीवन के दौरान इनका परिचय नेताजी सुभाषचंद्र बोस से हुआ। नेताजी की प्रेरणा से वह जापानियों की कैद से छूटने के बाद सन् 1942 में आजाद हिंद फौज में भर्ती हो गये। आजाद हिंद फौज की एक टुकड़ी का नेतृत्व करते हुए बर्मा-कोहिमा सीमा पर वीरता से लड़े। दुर्भाग्य अंग्रेजों ने इन्हें युद्ध बंदी बना लिया, सैनिक अदालत ने इनपर देशद्रोह का मुकदमा चलाया और मौत की सजा दी ।

उन्होंने कहा 03 मई 1945 को आजाद हिंद फौज के दो वीर सपूत शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा एवं वीर केशरी चंद को फांसी दी गई। इनके अदम्य साहस और वीरता को देखकर नेताजी सुभाष चंद्र बोसने इन्हें कैप्टन पद से सम्मानित किया था। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने घोषणा की देहरादून के किसी एक स्थान पर शीघ्र ही अमर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा के नाम से शहीद द्वार का निर्माण करवाया जाएगा। जिससे आने वाली पीढ़ियां शहीद की शौर्य गाथा से परिचित हो सकें। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को भी सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...