Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग को मिले 29 नये विशेषज्ञ चिकित्सक, स्वास्थय मंत्री डॉ. रावत...

स्वास्थ्य विभाग को मिले 29 नये विशेषज्ञ चिकित्सक, स्वास्थय मंत्री डॉ. रावत ने दी तैनाती प्रस्ताव को मंजूरी

  • विशेषज्ञ चिकित्सक के आने से मजबूत होगी स्वास्थ्य व्यवस्था

 

  • स्वास्थ्य विभाग को 29 नये विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गये हैं। इन चिकित्सकों को जिला एवं उप जिला अस्पतालों में तैनाती दे दी गई है। इनकी तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और आम जनमानस को समय पर विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार मिल सकेगा। जिससे प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और लोगों को बड़े शहरों की ओर इलाज के लिये नहीं जाना पड़ेगा। – डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 29 और विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गये हैं। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नवीन तैनाती का अनुमोदन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दे दिया है। इसके साथ ही पी.एम.एच.एस. संवर्ग के इन चिकित्सकों को पी.जी. के उपरांत उनकी विशेषज्ञता के अनुरूप प्रदेश के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती दे दी गई है। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों के आने से दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था और सुदृढ़ हो सकेगी।

प्रदेश के आमजन के लिये सुलभ और सस्ती स्वास्थ्य सेवा राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। सरकार चिकित्सा इकाईयों में लगातार चिकित्सा सुविधाएं बढ़ा रही है साथ ही चिकित्सक, पैरामेडिकल व अन्य मेडिकल स्टॉफ की भी उपलब्धता सुनिश्चित कर ही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग को 29 और विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गये हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम पूरा करने के उपरांत राज्य सेवा में लौटे इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नवीन तैनाती को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत अपनी मंजूरी दे दी है। पी.एम.एच.एस. संवर्ग के इन चिकित्सकों में स़्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, फेमिली मेडिसिन, बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, निश्चेतक, पैथोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, ईएनटी और नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल है। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को उनकी विशेषज्ञता के अनुरूप प्रदेश के दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्रों के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती दे दी गई है। जिसमें पौड़ी जनपद में 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनाती दी गई है। इसी प्रकार उत्तरकाशी, हरिद्वार व चम्पावत जनपद में 4-4, नैनीताल, टिहरी व ऊधमसिंह नगर जनपद में 3-3 तथा रूद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जनपद में 1-1 विशेषज्ञ चिकित्सक को तैनाती दी गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के आने से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होगी और आम लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार मिल सकेगा। इसके अलावा गंभीर बीमारियों की सटीक पहचान भी आसानी से हो सकेगी। जिससे मरीजों को समय पर सही इलाज मिल सकेगा, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में मृत्यु दर में भी कमी आयेगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थित से स्थानीय अस्पतालों का स्तर भी बेहतर होगा।

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को मिले 29 विशेषज्ञ चिकित्सकों को विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में तैनाती दी गई है। जिनमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नविता तिवारी को सीएमओ नैनीताल के अधीन तैनात किया गया है। इसी प्रकार डॉ. जूही शर्मा को उप जिला चिकित्सालय रामनगर और डॉ. कविता भण्डारी को जिला चिकित्सालय बौराड़ी टिहरी में तैनाती दी गई है। फिजिशियन डॉ. कीर्ति मेहता को उप जिला चिकित्सालय काशीपुर, डॉ. राकेश जोशी को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट, डॉ. मधुमिता बिष्ट व डॉ. प्रखर शर्मा को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी, डॉ. ज्ञानेश्वर यादव को उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर और डॉ. राशि रंजन कुकरेती को उप जिला चिकित्सालय रूड़की में तैनाती दी गई है। इसी प्रकार फेमिली मेडिसिन में डॉ. रजत डोभाल को जिला चिकित्सालय बौराड़ी व डॉ. अभिषेक अनेजा को जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रूचिका भट्ट को जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग और डॉ. जितेन्द्र जोशी को जिला चिकित्सालय चम्पावत में तैनाती दी गई है। इसी प्रकार सर्जन में डॉ. मंयक नौटियाल को उप जिला चिकित्सालय कोटद्वार, डॉ. मयंक चौहान को जिला चिकित्सालय पौड़ी गढ़वाल, डॉ. शादा अली को जिला चिकित्सालय नैनीताल, डॉ. वमिक रहमान को जिला चिकित्सालय हरिद्वार, डॉ. निशांत पाण्डेय जिला चिकित्सालय रूद्रपुर तथा डॉ. तनुज सिंह तोमर को उप जिला चिकित्सालय काशीपुर में भेजा गया है। निश्चेतक डॉ. निकिता रमोला को सामु. स्वा. केन्द्र पुरोला, डॉ. ऋत्विक रजत को उप जिला चिकित्सालय कोटद्वार, डॉ. नेहा चौहान को उप जिला चिकित्सालय थलीसैण तथा डॉ. शैलेन्द्र कुमार बड़थ्वाल को जिला चिकित्सालय बौराड़ी में तैनाती दी गई है। इसी प्रकार पैथोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धार्थ त्यागी को जिला चिकित्सालय चम्पावत, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अंकुश रावत को उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में तैनाती दी गई है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. योगिता को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी तथा डॉ. शिखा टोलिया को जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में तैनाती दी गई है। इसी प्रकार ईएनटी डॉ. शशांक अधिकारी को जिला चिकित्सालय चम्पावत तथा डॉ. अनुभव अग्रवाल को उप जिला चिकित्सालय रूड़की में तैनाती दी गई है।

 

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...