Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड हैलो पापा..., हैलो भाई... पुलिस अंकल आप से बात करना चाहते हैं..!...

हैलो पापा…, हैलो भाई… पुलिस अंकल आप से बात करना चाहते हैं..! देहरादून पुलिस ने शुरू किया देश के कोने- कोने में युवाओं/स्टूडेंट्स के पेरेंट्स से सम्वाद

  • एसएसपी देहरादून की एक नवीन पहल
  • देहरादून पुलिस ने शुरू किया देश के कोने- कोने में युवाओं/स्टूडेंट्स के पेरेंट्स से सम्वाद
  • यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले स्टूडेंट्स/युवाओं के चालान के साथ- साथ पेरेंट्स को भी अपने नौनिहालों को समझाने के लिए प्रेरित करने का अभियान हुआ शुरू
  • अभियान की शुरुआत करने तथा युवाओं को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने स्वयं सड़कों पर उतरे एसएसपी देहरादून
  • नियमो का उल्लंघन करने वाले युवाओं के परिजनों से वार्ता कर उन्हें भी अपने स्तर से युवाओं की कॉउंसलिंग कर उन्हें यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने के लिए किया प्रेरित
  • तेज रफ्तार, बिना हेल्मेट आदि में अपनी जान जोखिम में डालकर गाड़ी चलाने वाले यूथ को पुलिस द्वारा समझाया भी जा रहा, साथ ही पेरेंट्स को भी अवगत कराया जा रहा, आने वाले दिनों में कुछ एनजीओ को भी on spot counseling के लिए पुलिस के साथ रखा जायेगा, जो युवाओं के साथ साथ पेरेंट्स से भी बात करेंगे :एसएसपी देहरादून

जनपद देहरादून में घटित सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण में अधिकतर दुर्घटनाओं में युवा वर्ग के शामिल होने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को यातायात नियमों को उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों, विशेषकर युवा वर्ग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है, साथ ही एक नई पहल की शुरुआत करते हुए सभी अधिनस्त अधिकारियों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्रवाई के साथ-साथ मौके पर उनसे उनके परिजनों का नंबर लेकर उनके परिजनों से वार्ता करने तथा उनके परिजनों को युवाओं द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन कर अपने व दूसरों के जीवन को खतरे में डालने के संबंध में जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही परिजनों को अपने स्तर से बच्चों की काउंसलिंग कर उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित करने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

उक्त अभियान की शुरुआत करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं सड़कों पर उतरकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करवाई गई, इस दौरान उनके द्वारा मौके से युवाओं के परिजनों से वार्ता कर उन्हें उनके ननिहालों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन कर अपने जीवन को खतरे में डालने की जानकारी देकर अपने स्तर से भी बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।


एसएससी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस द्वारा मौके से ही नियमों का उल्लंघन करने वाले युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्रवाई के साथ-साथ उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है तथा उन्हें युवाओं द्वारा नियमो का उल्लंघन करने के संबंध में जानकारी दी जा रही है। आगामी दिनों में पुलिस द्वारा उक्त अभियान में कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं को भीअपने साथ रखा जाएगा, जिनके द्वारा मौके पर नियमो का उल्लंघन करने वाले स्टूडेंट्स/युवाओं की काउंसलिंग करते हुए उनके परिजनों से वार्ता की जाएगी, साथ ही जरूरत पड़ने पर परिजनों की भी काउंसलिंग की जाएगी।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...