Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड अपनी परम्पराओं और संस्कृति का संरक्षण अगली पीढ़ी को सौंपना भी बड़ा...

अपनी परम्पराओं और संस्कृति का संरक्षण अगली पीढ़ी को सौंपना भी बड़ा महत्वपूर्ण – गणेश जोशी।

  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक पर्वो के संरक्षण का संकल्प लेना का लोगों से किया आव्हान।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को रेंजर ग्राउंड में Red FM द्वारा आयोजित इगास माउंटेन फेस्ट कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने ईगास पर्व पर भेलो पूजन कर, भेलो भी खेला।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ईगास पर्व उत्तराखंड के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पर्व उनकी संस्कृति और परंपराओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ईगास पर्व उत्तराखंड के लोकपर्वों में से मनाया जाना वाला एक प्रमुख पर्व है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के लोग ईगास त्यौहार को बहुत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। यह त्यौहार क्षेत्र की सांस्कृतिक और कृषि परंपरा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि यह दो दिवसीय आयोजन केवल इगास को याद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और अनुभवों के साथ जीने का अवसर भी प्रदान करता है।

जोशी ने कहा कि यह फेस्ट न केवल उत्तराखंड की धरोहर को संजोने का माध्यम है, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं के महत्व को समझाने और उनसे जोड़ने की प्रेरणा भी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री का हमेशा से ही उत्तराखंड के लोक पर्वो और यहां की संस्कृति को बढ़ावा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में उत्तराखंड वासियों से अपनी बोली भाषा का संरक्षण करने एवं गांव से जुड़ने का आग्रह किया था। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमारे तीज त्यौहार लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा उत्तराखंड की पहचान है। उन्होंने कहा कि इस लोक पर्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी, ताकि सभी प्रदेशवासी इगास पर्व को बड़े धूमधाम से मना सकें।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इगास की परंपरा को जिस प्रकार जीवंत किया है। वो बहुत उत्साहित करने वाला है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देशभर में इस पावन पर्व को जिस बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है, वह इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी परम्पराओं, रीति रिवाजों, संस्कृति को जानना और समझना होगा। उनका सम्मान करना होगा। उन्होंने कहा कि अपनी परम्पराओं और संस्कृति का संरक्षण और अगली पीढ़ी को सौंपना भी बड़ा महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि ईगास पर्व पर हमने अपने गांव से जुड़ने एंव भाषा और लोक पर्वो के संरक्षण का संकल्प लेना का आव्हान भी किया।

इगास पर्व का इतिहास बहुत पुराना है, और इसके बारे में कई कथाएं और कहानियां प्रचलित हैं। ईगास पर्व हर साल नवंबर माह में मनाया जाता है। उत्तराखण्ड में मान्यता है कि भगवान राम के अयोध्या पहुंचने का समाचार पहाड़ी क्षेत्र में 11 दिन बाद पहुंचा था। इसलिए वहां दीपावाली के 11 दिन बाद दिवाली मनाई जाती है। पहाड़ में इस त्योहार को इगास पर्व के नाम से जाना जाता है।इस दिन घरों में मिठाइयां बनती हैं। शाम को देवी-देवताओं की पूजा-पाठ की जाती है और भेलों खेल जाता है। इस पर्व को बूढ़ी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...