Saturday, March 7, 2026
Home Defence News लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, माननीय उत्तराखंड के राज्यपाल, देहरादून में 14 डोगरा...

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, माननीय उत्तराखंड के राज्यपाल, देहरादून में 14 डोगरा बटालियन के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पी.वी.एस.एम, यू.वाई.एस.एम, ए.वी.एस.एम, वी.एस.एम (सेवानिवृत्त), माननीय राज्यपाल, देहरादून में 14 डोगरा बटालियन के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए। 14 डोगरा बटालियन का गठन 1 जुलाई 1948 को जालंधर छावनी में किया गया था और इस बटालियन को अब तक सात बार यूनिट प्रशंसा से सम्मानित किया गया है।

 

 

इस बटालियन के वीर डोगरों को 1 मिलिट्री क्रॉस, 1 भारतीय विशिष्ट सेवा पदक, 2 सेना मेडल, 2 परम विशिष्ट सेवा पदक, 5 अतिविशिष्ट सेवा पदक, 1 शौर्य चक्र, 12 विशिष्ट सेवा पदक, 6 मेंशन-इन-डिस्पैचेस, 1 जीवन रक्षा पदक, 1 तेनजिंग नॉर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, 49 सेना प्रमुख के प्रशंसा पत्र, 8 उप सेना प्रमुख के प्रशंसा पत्र और 134 आर्मी कमांडर के प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया है।

समारोह के दौरान माननीय राज्यपाल ने बटालियन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उपस्थित सभी जवानों को सम्बोधित किया। इस ऐतिहासिक समारोह में 14 डोगरा के 80 सेवानिवृत्त अधिकारी, 350 सेवानिवृत्त जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) और 500 सेवानिवृत्त अन्य पद ने भाग लिया। इस अवसर पर ले. जनरल अरविन्द दत्ता (से. नि.), ले. जनरल जसबीर सिंह (से. नि.), ले. जनरल एम एस डडवाल (से. नि.), मेजर जनरल संजय हुड्डा और सूबेदार मेजर एवं मानद कैप्टन मनोहर लाल (से. नि.) उपस्थित रहे।

 

राज्यपाल महोदय ने सेवारत सैनिकों की प्रतिबद्धता, निस्वार्थ समर्पण और सेवा की सराहना की और पूर्व सैनिकों के योगदान की प्रशंसा की। वर्तमान में देहरादून में दूसरी बार तैनात यह बटालियन उत्तराखंड में तीन बार कार्यरत रही है, जिसमें अक्टूबर 2021 में नैनीताल जिले में बाढ़ राहत अभियान ‘ऑपरेशन राहत’ में भागीदारी भी शामिल है।

इस ऐतिहासिक समारोह के शुभ अवसर पर माननीय राज्यपाल महोदय ने सेना डाक सेवा कोर द्वारा 14 डोगरा बटालियन स्पेशल डे कवर का विमोचन किया तथा बटालियन को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कर्नल मयंक माथुर, कमांडिंग ऑफिसर ने भी राज्यपाल महोदय को सम्मान स्वरूप 14 डोगरा बटालियन का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

 

राज्यपाल महोदय ने रेजीमेंट की सराहना करते हुए कहा कि 75 वर्षों को पूरा करने के बाद, आज भी 14 डोगरा बटालियन हमारे महान देश की सेवा में उत्कृष्टता और निस्वार्थ सेवा की ओर अग्रसर है।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...