Sunday, May 25, 2025
Home उत्तराखंड मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के किसानों की फसलों को जंगली जानवरों...

मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से सुरक्षित करने के लिए घेरबाड़ हेतु विशेष बजट का केंद्र सरकार से किया अनुरोध

  • केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित 28वी आई०सी०ए०आर० क्षेत्रीय समिति-प्रथम की बैठक में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी सचिवालय से वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से प्रतिभाग कर दिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव।

 

  • *राज्य के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष रूप से उगाए जाने वाले तुमड़ी आलू की पारंपरिक खेती पर शोध करने की आवश्यकता – कृषि मंत्री गणेश जोशी।*

 

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित 28वी आई०सी०ए०आर० क्षेत्रीय समिति-प्रथम की बैठक में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी सचिवालय से वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रीगण कृषि वैज्ञानिक कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

सुबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्रीय समिति की बैठक में कृषि के क्षेत्र में प्रदेश की निम्न समस्या पर शोध किये जाने पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जंगली जनवरो द्वारा खेती को काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जिससे कृषकों का खेती के प्रति रुचि कम हो रही है। इस हेतु खेती को जंगली जनवरो से सुरक्षा हेतु किफायती तथा उपयोगी समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया और ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध करते हुए कहा कि पूर्व में किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़ के लिए केंद्र सरकार द्वारा धनराशि दी जाती थी जो अब बंद हो गई है। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि जब तक इस क्षेत्र में शोध नहीं हो जाता तब तक प्रदेश के किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से सुरक्षित करने के लिए घेरबाड़ हेतु विशेष बजट दिया जाए।

 

बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि राज्य के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष रूप से उगाए जाने वाले तुमड़ी आलू की पारंपरिक खेती पर शोध करने की आवश्यकता है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में तुमड़ी आलू की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि तुमड़ी आलू की सबसे अधिक डिमांड बढ़ती जा रही है। उन्होंने तुमड़ी आलू पर शोध किया जाना भी बेहद आवश्यक है। ताकि उत्पाद को बढ़ाया जा सके और किसानों को उसका उचित दाम मिल सके।

 

मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश जैविक खेती अपनाई जा रही है, इस हेतु कृषि एवं औद्यानिकी फसलों में कीट व्याधि की रोकथाम हेतु प्रभावी जैव रसायन की आवश्यकता है। जिससे कृषक जैविक खेती से जुडे रह सकें। उन्होंने भॉग (हैम्प) की अधिसूचित प्रजाति की आवश्यकता है, जिसमे टी०एच०सी० की मात्रा (<0.3%) कम हो। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पर्वतीय क्षेत्रों के परम्परागत फसलों के स्थानीय प्रजातियों को बीज श्रृंखला में लाये जाने की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार द्वारा स्थानीय फसलों को जी०आई० टैग प्रदान किया गया है। जिसमें मण्डुवा, साँवा, काला भटट्, तोर, राजमा आदि सम्मिलित है। इन फसलों के बीजो के सरंक्षण तथा संवर्द्धन पर कार्य किये जाने की आवश्यकता है।

 

उन्होंने कहा कि जैविक खाद की प्रदेश में कमी है। इस हेतु जंगल के अवशेष से खाद बनाये जाने पर कार्य किये जाने की आवश्यकता है।जिसमे शोध किया जाना आवश्यक है। पर्वतीय क्षेत्रों हेतु दलहन प्रजाति उर्द, अरहर की अधिसूचित प्रजाति विकसित किये जाने की आवश्यकता है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने चौबटिया गार्डन को विकसित करने हेतु केंद्र सरकार से सहयोग की भी मांग की।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न कृषि जलवायु क्षेत्र में विभाजित कर 08 क्षेत्रीय समिति का गठन किया गया है।जिसमें क्षेत्रीय समिति प्रथम में उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्वाख को रखा गया है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस प्रयास से क्षेत्र विशेष की आवश्यकतानुसार तथा जलवायु को दृष्टिगत रखते हुए शोध कार्य किये जाने में सहायता मिल रही है। साथ ही भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का आभार प्रकट करते हुए उनके द्वारा समय-समय पर क्षेत्रीय समिति की बैठक आयोजित कर प्रदेश की कृषि एवं रेखीय विभागो की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

जनपद उत्तरकाशी, गंगनानी में यात्रियों को ले जा रहा हैली हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF उत्तराखंड पुलिस कर रही रेस्क्यू ऑपरेशन

08 मई 2025 को प्रातः लगभग 08:50 बजे SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि गंगनानी क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना...

जय बदरीविशाल के उदघोष के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुले।

•मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी चारधाम यात्रा हेतु दिया आमंत्रण। * कपाट...

भारतीय सेना और उत्तराखंड सरकार द्वारा सूर्या देवभूमि चैलेंज’ का 17 तारीख से होगा आगाज़

भारतीय सेना और उत्तराखंड सरकार मिलकर सूर्या देवभूमि चैलेंज' आयोजित करने जा रहे हैं, जो कि एक अत्यंत कठिन प्रतिस्पर्धा है, जो मानवीय संकल्प...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जनपद उत्तरकाशी, गंगनानी में यात्रियों को ले जा रहा हैली हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF उत्तराखंड पुलिस कर रही रेस्क्यू ऑपरेशन

08 मई 2025 को प्रातः लगभग 08:50 बजे SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि गंगनानी क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना...

जय बदरीविशाल के उदघोष के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुले।

•मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी चारधाम यात्रा हेतु दिया आमंत्रण। * कपाट...

भारतीय सेना और उत्तराखंड सरकार द्वारा सूर्या देवभूमि चैलेंज’ का 17 तारीख से होगा आगाज़

भारतीय सेना और उत्तराखंड सरकार मिलकर सूर्या देवभूमि चैलेंज' आयोजित करने जा रहे हैं, जो कि एक अत्यंत कठिन प्रतिस्पर्धा है, जो मानवीय संकल्प...

उत्तराखंड सब एरिया और सूर्या कमांड द्वारा देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज में मेडिकल छात्रों के लिए “ज्वाइन द आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज (एएफएमएस)”...

मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों के लिए सशस्त्र बलों में करियर को एक आकर्षक विकल्प बनाने के लिए महानिदेशक सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (डीजीएएफएमएस) द्वारा...

एनसीसी कैडेट के साथ मिलकर नशे के ख़िलाफ़ जल्द चलेगा जागरूकता अभियान- ललित जोशी

एनसीसी 11 गर्ल्स बटालियन और सजग इंडिया संयुक्त रूप से चलायेंगे नशे के खिलाफ अभियान।   राष्ट्र के निर्माण में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका-कर्नल...

रक्षा निर्यात वित्तीय वर्ष 2024-25 में 23,622 करोड़ रुपये तक पहुंचा, 2023-24 की तुलना में 12.04% की वृद्धि 

रक्षा निर्यात वित्तीय वर्ष (FY) 2024-25 में 23,622 करोड़ रुपये (लगभग 2.76 बिलियन अमेरिकी डॉलर) के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर तक पहुंच गया है। वित्तीय...

ऑल इंडिया शहीद लेफ्टिनेंट गौतम बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2025, पुरुष और महिला (एलीट) का हुआ आयोजन

गौतम बॉक्सिंग संस्था द्वारा ऑल इंडिया शहीद लेफ्टिनेंट गौतम बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2025, पुरुष और महिला (एलीट) का आयोजन 28 मार्च से 31 मार्च 2025...

देहरादून मिलिट्री स्टेशन में सैनिक अस्पताल और स्थानीय स्वास्थ्य संगठन द्वारा विश्व टी.बी. दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देहरादून मिलिट्री स्टेशन में विश्व टी.बी. दिवस के मौके पर सैनिक अस्पताल और स्थानीय स्वास्थ्य संगठन द्वारा सेना के जवानों के लिए एक जागरूकता...

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, माननीय उत्तराखंड के राज्यपाल, देहरादून में 14 डोगरा बटालियन के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पी.वी.एस.एम, यू.वाई.एस.एम, ए.वी.एस.एम, वी.एस.एम (सेवानिवृत्त), माननीय राज्यपाल, देहरादून में 14 डोगरा बटालियन के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए। 14...

पुष्प वर्षा के साथ नगर परिक्रमा में गूंजे गुरु राम राय जी महाराज के जयकारे

ऐतिहासिक नगर परिक्रमा में दूनवासियों ने गुरु की संगत का किया जोरदार स्वागत श्री गुरु महाराज जी की प्यारी संगतों के साथ नगर...