Saturday, March 7, 2026
Home Defence News विश्व पर्यावरण दिवस 05 से 07 जून 2025 के अवसर पर अतुल्य...

विश्व पर्यावरण दिवस 05 से 07 जून 2025 के अवसर पर अतुल्य गंगा द्वारा गंगोत्री से हर्षिल तक प्लास्टिक उन्मूलन कार्यक्रम का होगा आयोजन

इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम “वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण का अंत” के अनुरूप, भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों द्वारा संचालित पहल अतुल्य गंगा ट्रस्ट (AGT) द्वारा 5 जून से 7 जून 2025 तक गंगोत्री से हर्षिल तक व्यापक प्लास्टिक उन्मूलन कारसेवा का आयोजन किया जा रहा है।

 

2019 में स्थापित अतुल्य गंगा ट्रस्ट का उद्देश्य गंगा नदी के सतत पुनर्जीवन को सुनिश्चित करना है। इसके प्रमुख कार्यक्षेत्रों में वनीकरण, प्रदूषण मानचित्रण (माइक्रोप्लास्टिक की पहचान), और जन-जागरूकता अभियान शामिल हैं। ट्रस्ट का मुख्य ध्येय है गंगा में निर्मलता और अविरलता को पुनर्स्थापित करना, साथ ही नागरिकों और नीति-निर्माताओं के बीच पर्यावरणीय उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देना।

 

जहां एक ओर भारत की सशस्त्र सेनाएं सीमाओं की रक्षा करती हैं, वहीं अतुल्य गंगा के पूर्व सैनिक पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से राष्ट्र सेवा को जारी रखे हुए हैं। इस वर्ष की कारसेवा एक पांच दिवसीय अभियान है, जिसका उद्देश्य गंगोत्री से हर्षिल तक के पारिस्थितिकीय रूप से संवेदनशील क्षेत्र से प्लास्टिक अवशिष्ट को हटाना है।

 

यह अभियान उत्तराखंड प्रशासन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जिसमें सीमा सड़क संगठन (BRO), स्थानीय सैन्य इकाइयों और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) का सहयोग प्राप्त हो रहा है। बिसलेरी कंपनी इस पहल में कॉर्पोरेट समर्थन दे रही है।

 

इस अभियान की मुख्य गतिविधियों में 2 जून 2025 को लखनऊ से लेफ्टिनेंट जनरल अनिन्द्या सेनगुप्ता, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, सेंट्रल कमांड द्वारा अभियान का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा एवं 3 जून को सभी स्वयंसेवक उत्तरकाशी में एकत्रित होंगे।

 

4 जून को उत्तरकाशी के जिलाधिकारी एवं BRO कमांडेंट द्वारा नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में अभियान का विधिवत झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा। 5 से 7 जून प्रतिदिन गंगोत्री से हर्षिल तक प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया जाएगा। एकत्रित कचरे को शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) को पर्यावरणीय रूप से अनुकूल निपटान के लिए सौंपा जाएगा।

 

अभियान के दौरान, अतुल्य गंगा के स्वयंसेवक जागरूकता पोस्टर लगाएंगे, जिनके माध्यम से तीर्थयात्रियों से गंगा में प्लास्टिक कचरा न डालने की अपील की जाएगी। साथ ही ट्रस्ट निम्नलिखित बिंदुओं के लिए भी प्रचार-प्रसार करेगा:

• सड़क किनारे भोजनालयों और मंदिरों के पास कूड़ेदान की संख्या बढ़ाई जाए,

• ULBs द्वारा नियमित रूप से कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जाए,

• गैर-अनुपालन पर जुर्माने का प्रावधान कर सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जाए,

• कचरा प्रबंधन में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा दिया जाए।

IIT रोपड़ और दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) के साथ मिलकर AGT औद्योगिक वैक्यूम क्लीनर और पोर्टेबल इनसिनरेटर के माध्यम से प्लास्टिक कचरा निपटान की यांत्रिक विधियों की संभावनाएं तलाश रहा है। उपयुक्त मॉडल विकसित होने के बाद इसे लागू किया जाएगा।

इस अभियान में मुख्य रूप से जिला गंगा समिति के सदस्य, चिन्मय आश्रम और अन्य पर्यावरणीय गैर-सरकारी संगठन, पूर्व सैनिक, अग्निवीर उम्मीदवार और समाज के प्रतिष्ठित सदस्य,  उत्तरकाशी एवं अन्य क्षेत्रों से आए स्वयंसेवक और हितधारक शामिल रहेंगे।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों के लिए भारत की सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण प्राकृतिक संपदा गंगा नदी के संरक्षण के प्रति अतुल्य गंगा की प्रतिबद्धता को दोहराती है।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...