Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड विश्व हृदय दिवस पर मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून, ने “दिल से रन” वॉकथॉन...

विश्व हृदय दिवस पर मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून, ने “दिल से रन” वॉकथॉन के माध्यम से बढ़ाई जागरूकता

देहरादून , सिंतबर 28, 2025: विश्व हृदय दिवस के खास मौके पर, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून, ने 28 सितम्बर 2025 को “दिल से रन” नाम से एक शानदार फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में देहरादून और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और दिल से जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, देहरादून, के हृदय रोग विशेषज्ञों ने की। डॉक्टरों ने लोगों को बताया कि कैसे हम रोज़मर्रा की ज़िंदगी में छोटे-छोटे बदलाव लाकर दिल की बीमारियों से बच सकते हैं और अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके खुद को स्वस्थ रख सकते हैं जैसे, हर दिन थोड़ा समय अपने शरीर के लिए निकालना, नियमित रूप से वॉक या व्यायाम करना, घर का ताजा और संतुलित खाना खाना, और सबसे ज़रूरी, तनाव से दूरी बनाकर मानसिक रूप से भी शांत रहना और समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाना।

 

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5:30 बजे हुई। सबसे पहले 4 किलोमीटर की फन रन हुई, जिसमें 300 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद ज़ुम्बा डांस हुआ, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और खुशी भर गई।

 

विशेषज्ञों ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, “आज के समय में दिल की बीमारियाँ बहुत तेजी से बढ़ रही हैं, और इसका सबसे बड़ा कारण हमारी बदलती लाइफस्टाइल है। आपकी असली पूंजी आपकी सेहत है और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे छोटे बदलाव करके आप सेहतमंद रह सकते हैं, जैसे, ऑफिस में लिफ्ट की बजाए सीढ़ियों का इस्तेमाल करना, छोटी दूरी तय करने के लिए गाड़ी की बजाय पैदल चलना या साइकिल से जाना, इसके अलावा भी छोटे – छोटे काम खुद से करना आदि।“

 

“दिल से रन” सिर्फ एक दौड़ नहीं, बल्कि यह सेहत, खुशी और एकता का उत्सव था। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि दिल की देखभाल सिर्फ़ इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जागरूकता, रोकथाम और सामूहिक प्रयास भी शामिल हैं। मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून, ने इस पहल के माध्यम से एक स्पष्ट और प्रेरणादायक संदेश दिया कि हमारी लाइफस्टाइल में किए गए छोटे – छोटे बदलावों से हम अपने दिल को सेहतमंद रख सकते हैं और ऐसे आयोजन लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...