Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बाल देखरेख गृहों के बच्चों...

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बाल देखरेख गृहों के बच्चों हेतु खेल एवं मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर रेखा आर्या मंत्री महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खेल एवं युवा कल्याण, स्वाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देश के क्रम में शासकीय एवं गैर शासकीय, बाल देख-रेख संस्था, जनपद देहरादून एवं हरिद्वार के बच्चों हेतु खेल एवं मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या एवं बाल देख-रेख के बच्चों द्वारा केक काटकर बड़े हर्षोल्लास से मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस को मनाया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने परेड ग्राउंड बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में “बाल देखरेख संस्थाओं” के बच्चों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिवस बहुत धूमधाम से मनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में बहुत बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गयी जिन्होंने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। योगा में देहरादून से शिशु निकेतन, अपना घर, बालिका निकेतन, मैक्काम मिनिस्ट्री संस्थाओं कें बच्चों द्वारा अदभुत प्रस्तुति दी गयी। वहीं कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास एवं खेल विभाग द्वारा समन्वित प्रयास से बहुउद्देश्यीय खेल सभागार परेड ग्राउण्ड में बच्चों हेतु खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में चम्मच दौड़, 100 एवं 200 मी0 दौड़, रस्साकसी, म्यूजिकल चेयर एवं योगा व डांस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के मनोरंजन हेतु मिक्की माउस जम्पिंग झुला, रिंग थ्रो एवं झुले की भी व्यवस्था की गयी थी। खेल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विजेता को मंत्री रेखा आर्या द्वारा सम्मानित किया गया।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने अपने जन्मदिवस को युवा संकल्प दिवस के रूप में समर्पित किया है। इसलिए आज पूरा प्रदेश उनके जन्मदिवस को युवा संकल्प दिवस के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि आपके मुख्यमंत्री हम सब के मुख्यमंत्री हमारे हितों में लगातार किस प्रकार का निर्णय कर रहे हैं और लगातार हमारी भलाई के लिए क्या-क्या काम कर रहे हैं आप सभी को पता होगा कि कोरोनाकाल में किस प्रकार से मुख्यमंत्री ने वात्सल्य योजना देकर हर एक बच्चे तक पहुंचने का काम किया और अपने मामा की भूमिका का फर्ज निभाया। वहीं बच्चों के लिए 5% का आरक्षण भी देने का काम किया था कि हमारे बच्चे आने वाले समय में हमारी सरकार उनके अभिभावक की भूमिका में रहते हुए उनको हम लोग सुरक्षित कर पाए इसी दिशा में उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा जो 5% का अपना आरक्षण दे रहा है। उन्होंने कहा कि एक छोटे से आरक्षण को प्राप्त करने के लिए कितने बड़े युद्ध होते हैं लेकिन मुझे लगता है कि पहले ऐसे मुख्यमंत्री है जिनके अंदर अपने बच्चों के लिए वह भाव उत्पन्न हुआ और उसी उत्पन्न भाव को उन्होंने वैधानिक रूप देते हुए पांच प्रतिशत का आरक्षण दिया और वह इतना ही नहीं रुक मुझे लगता है कि जो जो प्रस्ताव हमारे बच्चों के हित के लिए बेहतरीन हो सकते हैं उसको भी उन्होंने लगातार अपना सहयोग प्रदान किया। कहा कि बच्चों के लिए जितनी जरूरी शिक्षा है उतना ही जरूरी बच्चों के जीवन मे खेल भी महत्व रखता है। बच्चा खेल कूद कर भी आत्मनिर्भर बन सकता है।
कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या द्वारा मुख्यमंत्री के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए यह संदेश दिया कि राज्य के भावी युवाओं के साथ राज्य के युवा एवं यशस्वी मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को मनाना बड़े हर्ष एवं गौरान्वित करने वाला क्षण है एवं राज्य सरकार बच्चों एवं युवाओं के कल्याण के लिए सदैव कार्य करने के लिए तत्पर एवं संकल्पबद्ध है।

श्री दीपक गुलाटी, सदस्य उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने माननीय मुख्यमंत्री जी के जन्म दिवस पर सभी प्रतिभागी बच्चों और कार्मिकों के साथ साथ समस्त प्रदेशवासियों को बधाई दी और माननीय मुख्यमंत्री की लंबी आयु की कामना करने के साथ समस्त प्रदेशवासियों से माननीय मुख्यमंत्री की दीर्घायु की प्रार्थना करने की बात कही, उन्होंने कहा के आयोग के सदस्य के रूप में बच्चों को खुश देखकर वह प्रसन्नता महसूस कर रहे हैं । युवा कल्याण दिवस के रूप में माननीय मुख्यमंत्री जी का जन्म दिवस मनाया जाना एक गर्व का विषय है

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...