Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में वाहनों के पार्किंग की होगी बेहतर सुविधा, आठ जिलों में...

उत्तराखंड में वाहनों के पार्किंग की होगी बेहतर सुविधा, आठ जिलों में बनेंगी 32 पार्किंग

देहरादून। अन्य प्रदेशों से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों व यात्रियों को निकट भविष्य में वाहनों के पार्किंग की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस पर सरकार ने विशेष ध्यान केंद्रित किया है। विभिन्न जिलों में दो साल के भीतर 32 वाहन पार्किंग आकार लेंगी। आवास एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को विधानसभा भवन स्थित सभागार में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी साझा की। इसके अलावा 11 स्थलों में पार्किंग व तीन स्थानों पर टनल पार्किंग की डीपीआर तैयार करने को धनराशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के डीएम और विकास प्राधिकरणों से पार्किंग के दृष्टिगत प्रस्ताव मांगे गए हैं।कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में राज्य के आठ जिलों में 32 स्थानों पर पार्किंग के लिए 122 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी। इसमें से 77 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

इनमें 18 मल्टी स्टोरी और शेष सरफेस पार्किंग हैं। इनका निर्माण चल रहा है और तैयार होने पर इनमें 7190 वाहनों को पार्क करने की सुविधा होगी। उन्होंने यह भी बताया कि पिथौरागढ़, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी व बागेश्वर में 11 स्थानों पर पार्किंग सुविधा विकसित करने के दृष्टिगत डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करने को 3.72 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसमें से 3.45 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। आवास मंत्री ने बताया कि राज्य में पहली बार कैंपटी, गंगनानी (गंगोत्री) व लक्ष्मणझूला में टनल पार्किंग विकसित की जाएगी। इनकी डीपीआर तैयार करने के लिए 1.49 करोड़ रुपये की राशि एनएचआइडीसीएल को जारी की गई है। उन्होंने कहा कि तीन अन्य एजेंसियों यूजेवीएनएल, टीएचडीसी व आरवीएनएल को टनल पार्किंग की संभावना तलाशने को कहा गया है।

पार्किंग को 100 करोड़ का प्रविधान उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों और विकास प्राधिकरणों से पार्किंग के संबंध में प्राप्त होने वाले प्रस्तावों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पार्किंग सुविधा के लिए चालू वित्तीय वर्ष के बजट में सौ करोड़ का प्रविधान किया गया है। इसके अलावा निजी भूमि में पार्किंग सुविधा विकसित करने को नीति लाई गई है। कोई भी व्यक्ति अपनी भूमि में पार्किंग विकसित कर सकता है। इसके लिए उसे कुछ रियायतें दी जाएंगी। आवास मंत्री ने बताया कि देहरादून में सहस्रधारा रोड पर तरला नागल में सिटी पार्क की योजना के लिए 36.97 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए प्रथम चरण में 1.89 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। पूछने पर उन्होंने बताया कि देहरादून में पार्किंग के प्रस्ताव आने पर इन पर विचार किया जाएगा।

यहां बन रही पार्किंग  

जिला, संख्या, वाहन क्षमता, स्वीकृत राशि, अवमुक्त राशि (करोड़ में)

अल्मोड़ा, 09, 2108, 24.62, 10.33

नैनीताल, 04, 800, 41.51, 11.01

उत्तरकाशी, 05, 571, 16.91, 6.93

पौड़ी, 05, 225, 13.52, 5.41

चंपावत, 04, 223, 13.45, 5.38

चमोली, 01, 45, 0.94, 0.37

पिथौरागढ़, 03, 62, 9.12, 3.93

टिहरी, 01, 40, 1.94, 0.77

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...