Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड जैविक कृषि को प्रोत्साहित करेगी पीएम प्रणाम योजना: भट्ट

जैविक कृषि को प्रोत्साहित करेगी पीएम प्रणाम योजना: भट्ट

भाजपा ने पीएम प्रणाम योजना को किसान और खेती किसानी के लिए क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला बताते हुए कहा कि यह योजना धरती की सेहत के लिए रिटर्न गिफ्ट और राज्य की जैविक कृषि को प्रोत्साहित करेगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 3.70 लाख करोड़ की इस योजना को मंजूरी देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि भूमि व कृषकों को बड़ी सौगात देने का काम किया है । उन्होंने कहा कि पीएम प्रणाम योजना का मकसद वैकल्पिक उर्वरकों को बढ़ावा देना और रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को कम करना हैं ।

भट्ट ने पीएम प्रणाम योजना को उत्तराखंड की कृषि के परिप्रेक्ष्य में भी बेहद लाभकारी बताया । उन्होंने कहा कि इस योजना में यूरिया पर निर्भरता को जैविक खाद में बदलने वाले राज्य कि बची सब्सिडी उन्हे अलग से देने का प्रावधान किया गया हैं । इसी तरह गोबर संयंत्रों व अन्य माध्यमों से जैविक खाद को बढ़ावा देने के लिए 1,451 करोड़ रुपये की सब्सिडी के परिव्यय का भी अधिक से अधिक लाभ राज्य लेने का प्रयास करेगा । लिहाजा राज्य में भाजपा सरकार की जैविक कृषि को बढ़ावा देने की नीति और पारंपरिक खेती में वृद्धि की संभावनाओं को इस योजना से जबरदस्त लाभ मिलना तय है । चूंकि आने वाला समय ऑर्गेनिक खेती का है, ऐसे में आने वाले समय में हमारा इस क्षेत्र में देश का नेतृत्व करना तय है ।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत मौजूदा यूरिया सब्सिडी योजना को मार्च 2025 तक जारी रखने का भी फैसला किया गया है । साथ ही मिट्टी में सल्फर की कमी को दूर करने के लिए पहली बार देश में सल्फर-लेपित यूरिया पेश करने का निर्णय भी ऐतिहासिक साबित होगा । इस योजना के तहत प्राकृतिक व ऑर्गेनिक खेती, वैकल्पिक फर्टिलाइजर, नैनो फर्टिलाइजर और जैव फर्टिलाइजर को बढ़ावा देने से हमारी धरती माता की उर्वरता को बहाल करने में मदद मिलेगी। मोदी सरकार ने बजट में वैकल्पिक फर्टिलाइजर और रासायनिक फर्टिलाइजर के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने और राज्यों को प्रोत्साहित करने के लिए PM PRANAM योजना के अपने वादे को शुरू किया है।

भट्ट ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना सर्वोत्कृष्ट उदाहरण है कि कैसे किसी सरकारी योजना से तात्कालिक लाभ के साथ साथ भविष्य की संभावनाओं को भी बेहतर किया जा सकता है । इस योजना में धरती की पुनर्स्थापना, जागरूकता, सृजन, पोषण और सुधार के लिए कार्यक्रम आदि विषयों से ही “पीएम-प्रणाम” की सार्थकता स्पष्ट हो जाती है । उन्होंने विश्वास जताया कि इस योजना और जनसहभागिता से हम प्रदेश में भी मिट्टी को बचाने और उर्वरकों के निरंतर संतुलित उपयोग की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेंगे ।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...