Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड सिल्क्यारा टनल में 9वें दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सिल्क्यारा टनल में 9वें दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  • 12 नवंबर से टनल में फंसे से है 41 मजदूर
  • विदेशी एक्सपर्ट्स कर रहे हैं बचाव अभियान में मदद
  • अभी और लग सकता है समय
  • उच्चाधिकारियों ने विशेषज्ञों के साथ सुरंग के भीतर ऊपर की पहाड़ी का निरीक्षण किया

उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा में सुरंग में फंसे मजदूरों को रेस्क्यू करने के लिए नित नए प्रयोग किये जा रहे है जिससे लगता है की मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने में अभी और समय लग सकता है। सुरंग निर्माण विशेषज्ञ के मुताबिक, सुरंग के ढहने के बाद दो दिन मलबा हटाने की गलती के चलते रेस्क्यू का समय बढ़ गया है।

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पांच एजेंसियों ने राहत और बचाव कार्य में मोर्चा संभाल लिया है। एजेंसियों ने बचाव अभियान के अगले चरण के लिए खुद को तैयार कर लिया है। ये एजेंसियां पांच विकल्पों पर एक साथ काम करेंगी ताकि जल्द से जल्द टनल में फंसे मजदूरों को निकाला जा सके।

41 श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए पांच विकल्पों पर एक साथपर काम किया जाएगा। इन विकल्पों को पूरा करने के लिए पांच अलग-अलग एजेंसियां तय की गई हैं। सिलक्यारा में शुक्रवार दोपहर दो बजे से ड्रिलिंग का काम बंद कर दिया गया था जो रविवार शाम चार बजे से दुबारा शुरू हो गया है। ताज़ा मिली खबर के अनुसार सीमा सड़क संगठन ने रविवार की देर रात को सड़क का निर्माण रोक दिया है। सड़क निर्माण के दौरान सुरंग में कंपन होने के बात सामने आई है। इससे पूर्व एक ही दिन में पहाड़ की चोटी तक सड़क बना ली गई थी पर अभी सड़क का करीब 100 मीटर निर्माण होना शेष है, साथ ही सुरंग के अदंर मजदूरों तक 125 एमएम का पाइप डालने का कार्य चल रहा। देर रात को यह पाइप 57 मीटर तक डाला गया लेकिन, पाइप का एलाइमेंट गलत दिशा में गया। पाइप का एलाइमेंट सही करने का प्रयास किया जा रहा है।

उच्चाधिकारियों ने विशेषज्ञों के साथ सुरंग के भीतर ऊपर की पहाड़ी तक पूरे दिन कई बार निरीक्षण किया ड्रिलिंग मशीनों के लिए प्लेटफार्म तैयार करने वाले काम का जायजा लिया, सोमवार सुबह पीएमओ के पूर्व सलाहकार भास्कर खुल्बे और पीएमओ के उप सचिव मंगेश घिल्डियाल ने बचाव अभियान में शामिल सभी संबंधित विभागों (आरवीएनएल, नवयुग, ओएनजीसी, राज्य पीडब्ल्यूडी, बीआरओ और टीएचडीसी) से अपील की और उनसे मजदूरों को बचाने के लिए किए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का शाम तक की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का के लिए कहा।

सुरंग के भीतर और ऊपर से रास्ता (ड्रिफ्ट) बनाना रेस्क्यू के लिए सबसे कारगर तरीका हो सकता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में विदेशी एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है. जिससे 12 नवंबर से सुरंग में फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा सके. अंतरराष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स भी घटनास्थल पर पहुंच चुके है। सोमवार सुबह उन्होंने सिल्क्यारा सुरंग स्थल का निरीक्षण किया, इस दौरान डिक्स ने कहा कि, “हम उन लोगों को बाहर निकालने जा रहे हैं. बहुत अच्छा काम किया जा रहा है. हमारी पूरी टीम यहां है हम उन्हें बाहर लाने के लिए एक समाधान ढूंढ रहे हैं.” उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि, यहां की टीम शानदार काम कर रही है बचाव अभियान के लिए अच्छी योजना बनाई गई है काम बहुत व्यवस्थित रूप से चल रहा है. उन्होंने कहा कि टनल में फंसे मजदूरों तक भोजन दवाएं भी पहुंचाई जा रही हैं.

वहीं सुरंग के अंदर लगाई गई ड्रिलिंग मशीन को भी भूस्खलन का खतरा है, मशीन को बचाने के लिए कंक्रीट ब्लॉक से ढका गया है. सूत्रों के मुताबिक, इन कंक्रीट ब्लॉक्स को बीआरओ ने विशेष रूप से भेजा है. एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों के मुताबिक, एक बार ड्रिलिंग मशीन की सुरक्षा पुख्ता हो जाए तो पाइप को डालने के काम दोबारा से शुरू किया जाएगा.

भूस्खलन का खतरा कम करने के लिए शॉटक्रिट मशीन से स्प्रे किया गया। बता दें कि अंदर फंसे मजदूरों को खाने व ऑक्सीजन की सप्लाई के पाइपों को कंक्रीट ह्यूम पाइप से ढक दिया गया है, ऐसे में अगर भूस्खलन होता है, तो इससे खाने के सामान और ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित नहीं होगी.

 

 

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...