Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में...

गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित शताब्दी समारोह को संबोधित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

मंत्री गणेश जोशी ने गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज के लिए की घोषणा, मेधावी छात्रों के लिए 51 हजार की छात्रवृत्ति और प्रतिवर्ष 11 लाख रुपए विद्यालय के जीर्णोद्धार के कार्य के लिए दिया सहयोग

देहरादून, 16 नवम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित शताब्दी समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने विद्यालय परिवार, पूर्व छात्रों और समस्त गोरखा समुदाय को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज देश को सेना और प्रशासनिक सेवाओं में अनेक अधिकारी तथा राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल और बॉक्सिंग के खिलाड़ी देने वाला एक ऐतिहासिक और गौरवशाली शिक्षण संस्थान है। उन्होंने अपने सम्बोधन में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के प्रसिद्ध कथन का उल्लेख करते हुए कहा— “अगर कोई आदमी कहता है कि उसे मरने से डर नहीं लगता, तो या तो वह झूठ बोल रहा है या फिर वह गोरखा है। उन्होंने कहा कि यह वाक्य गोरखा समुदाय की साहस और शौर्य की पहचान को परिभाषित करता है।

 

मंत्री जोशी ने कहा कि यह विद्यालय वर्ष 1925 में ब्रिटिश भारतीय सेना द्वारा गोरखा सैनिकों और अधिकारियों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था। उन्होंने कहा कि समय के साथ विद्यालय को क्रमशः जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल और वर्ष 1963 में इंटरमीडिएट तक उन्नत किया गया और इसका नाम बदलकर गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज कर दिया गया।

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विद्यालय के प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए दो महत्वपूर्ण घोषणाएँ भी कीं। उन्होंने कहा कि अपने स्वर्गीय पिता की पावन स्मृति में वे गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रति वर्ष 51 हजार रुपए छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान करने और विद्यालय के आधारभूत ढाँचे को मजबूत बनाने, भवनों के जीर्णोद्धार तथा पुनर्निर्माण कार्यों के लिए हर वर्ष 11 लाख रुपए की सहायता राशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। मंत्री ने कहा कि यह सहयोग विद्यालय के उज्जवल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाओं के विकास में सहायक सिद्ध होगा।

 

उन्होंने कहा कि इस संस्थान ने शिक्षा, अनुशासन, खेल और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को सदैव सर्वोपरि रखा है। विद्यालय ने मेजर शहीद दुर्गा मल्ल, पद्म बहादुर मल्ल—जो एशियन खेलों में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता रहे—तथा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी श्याम थापा और अमर बहादुर जैसे महान हस्तियों को तैयार किया है।

 

मंत्री जोशी ने कहा कि 100 वर्ष की इस समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय को आवश्यक संसाधन और सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने पूर्व छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय से आवाहन करते हुए कहा कि सभी मिलकर इस विद्यालय के विकास में योगदान दें, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी यहां से शिक्षा, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा प्राप्त करती रहें। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि जनसेवक के नाते जो भी कार्य विद्यालय के लिए होंगे जो भी साधन की अवश्यकता होगी आपका ये जनसेवक जरूर करेगा।

 

उन्होंने कहा कि गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज केवल एक विद्यालय नहीं, बल्कि देशभक्ति, अनुशासन और उत्कृष्टता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस संस्थान की गौरवशाली यात्रा आने वाले वर्षों में और भी ऊँचाइयों को स्पर्श करेगी।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...