Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड जल्द होगी रिलायंस शोरूम में हुई लूट में गिरफ़्तारिया, पुलिस को मिली...

जल्द होगी रिलायंस शोरूम में हुई लूट में गिरफ़्तारिया, पुलिस को मिली मेहत्वपूर्ण इनपुट

  • दून पुलिस को रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना के मिले ठोस सबूत, गैंग को किया गया चिन्हित, गिरफ्तारी/बरामदगी के लिए गैर प्रांतों में लगातार दबिश देकर सीनियर अफसर के नेतृत्व मे की जा रही है कार्रवाई
  • घटना में शामिल शातिर गैंग द्वारा विभिन्न प्रांतो पश्चिम बंगाल ,मध्य प्रदेश महाराष्ट्र ,राजस्थान, उड़ीसा आदि राज्यों में की गई बड़ी घटनाएं
  • दून पुलिस की तत्परता से घटना करने के उपरांत घटना में प्रयुक्त दो बाइक व एक कार को छोड़कर भागे अभियुक्त ,बरामद दोनों बाइक व कार से गैंग के संबंध में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर दून पुलिस अपराधियों के पहुंच चुकी है काफी नजदीक
  • बरामद कार की फोरेंसिक जांच में पाया गया कि वेपन के लिए कार में अलग स्पेस वेल्डिंग कर के बनाया गया ,जिससे पुलिस चेकिंग से बच सके
  • कई महीनो की तैयारी के पश्चात गैंग द्वारा की जाती है घटना कारित
  • अन्य राज्यों में रिलायंस ज्वैलर्स व अन्य बड़े-बड़े ज्वेलरी शॉप में दे चुका है गैंग घटना को अंजाम
  • दून पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए गैंग को चिन्हित कर अन्य प्रांतों में की जा रही है कार्रवाई
  • घटनास्टथल से गैंग निकटवर्ती रज्यों में अपने छुपने का बनाता था ठिकाना, रेकी करके फिर अन्य राज्यों में अपना ठिकाने बनाकर देता था घटना की योजना को अंजाम
  • अब तक जांच में आया कि गैंग द्वारा दिवाली से पूर्व धनतेरस के आसपास काफी भारी मात्रा में ज्वेलरी के शोरूमों में आने के कारण, घटना की तारीख कई महीनों पूर्व ही की गई थी तय
  • धनतेरस के दिन अधिक ज्वेलरी बिकने की संभावना के चलते एक दिन पूर्व ही दिया था घटना को अंजाम
  • माननीय की सुरक्षा से अभियुक्तों द्वारा की गई घटना का नहीं है कोई मेल
  • अब तक की विवेचना में पाया गया कि कई महीनों से देहरादून में घटना करने की योजना बना रहा था गैंग, जिनके द्वारा हरियाणा उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों में बनाए थे अपने ठिकाने

 

राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई लूट की घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से अभियुक्तों द्वारा घटना प्रयुक्त की गई 02 मोटरसाइकिलों व आर्टिगा कार को पुलिस द्वारा की सघन चेकिंग के कारण सैलाकुई क्षेत्र में छोड़ दिया था। अब तक की जांच में घटना में शामिल गैंग को पुलिस द्वारा चिन्हित कर लिया गया है, उक्त गैंग के द्वारा पूर्व में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उड़ीसा व अन्य प्रान्तों में भी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। उक्त गैंग द्वारा सुनिश्चित तरीके से कई महीनो पूर्व से ही घटना की प्लानिंग करते हुए घटनास्थल की भली भांति रैकी करने के उपरांत ही घटना को अंजाम दिया जाता है। पूर्व में हुई घटनाओं में भी उक्त गैंग द्वारा इसी मोडस ऑपरेंडी से काम करते हुए घटनाओं को अंजाम दिया गया था।

 

अभियुक्तों द्वारा घटना में प्रयुक्त कार की फोरेंसिक जांच में पुलिस टीम को कार के गियर बॉक्स के नीचे से एक सीक्रेट बॉक्स मिला है, जो नियमित चेकिंग के दौरान पकड़ में आना लगभग असंभव है। अभियुक्तों द्वारा उक्त सीक्रेट बॉक्स को हथियारों को छुपाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

 

एसएसपी, देहरादून ने स्पष्ट किया राजपुर रोड में ज्वेलरी शोरूम में की गई घटना भी की प्लानिंग भी उक्त गैंग द्वारा कई महीने पूर्व से की गई थी, जिसके लिए घटना में प्रयुक्त कार को 6 माह पूर्व आगरा से तथा 02 मोटरसाइकिलों को 2 महीने पूर्व गुरुग्राम से चोरी किया गया था। अभियुक्तों को जानकारी थी कि धनतेरस के समय ज्वेलरी शोरूम में काफी भारी मात्रा में ज्वेलरी की सप्लाई की जाएगी तथा गैंग द्वारा धनतेरस से पूर्व के दिन को ही संभवतः इस कारण से घटना के लिए चुना गया था क्योंकि धनतेरस पर शोरूम से अधिकतर ज्वेलरी के बिक जाने की संभावना थी।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...