Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुरू होगी 14 से 23 वर्ष...

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुरू होगी 14 से 23 वर्ष के बच्चों के लिए खेल प्रोत्साहन राशि-रेखा आर्या

यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर आगामी 29 अगस्त को होने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस की तैयारियों को लेकर खेल विभाग के विभागीय अधिकारियों के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने समीक्षा बैठक की।बैठक में खेल मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को अहम दिशा निर्देश दिए।

खेल मंत्री ने बताया कि आगामी 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन व राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 14 से 23 वर्ष तक के बच्चों के लिए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के कर कमलों द्वारा मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया जाएगा,जिसमे 14 से 23 वर्ष तक के बच्चों को प्रतिमाह 2 हजार रू खेल छात्रवृत्ति प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान की जाएगी।इस योजना के तहत हर जिले से 100 बालक व 100 बालिकाओं का चयन किया जाएगा जिसके अंतर्गत पूरे प्रदेश भर में कुल 2600 खिलाड़ी चयनित होंगे।इस राशि के जरिये हमारे बच्चे अपने खेल संसाधन खरीद सकेंगे और उनके सामने किसी प्रकार की आर्थिक अड़चन नही आएगी।

वहीं साथ ही आज की बैठक में विभाग द्वारा पूर्व में किये गए कार्यो की प्रगति रिपोर्ट के बारे में भी मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी ली।बैठक में स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फण्ड,खेल छात्रवृत्ति को जारी करना,खेल पॉलिसी के अंतर्गत जारी किये जाने वाले शासनादेश ,खिलाड़ियों को क्षेतिज आरक्षण दिए जाने सम्बंधित विभिन्न विषयों के ऊपर चर्चा हुई।

साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हम हर साल “देवभूमि उत्तराखण्ड खेलरत्न पुरस्कार”, “देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार”, “लाईफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार”से अपने खिलाड़ियो को सम्मानित करते है ।इसी क्रम में अब हम *हिमालय पुत्र रत्न अवार्ड से भी खिलाड़ियो को सम्मानित करने की योजना बनाने जा रहे है जिसके तहत 6 खिलाड़ियो को 1 लाख रुपये की धनराशि से सम्मानित करेंगे ,इसके प्रस्ताव बनाने के निर्देश भी आज अधिकारियों को दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...