Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड एसएसपी देहरादून द्वारा नगर क्षेत्र में बोटल नेक/दुर्घटना सम्भावित स्थानों का किया...

एसएसपी देहरादून द्वारा नगर क्षेत्र में बोटल नेक/दुर्घटना सम्भावित स्थानों का किया स्थलीय निरीक्षण।

  • निर्माणाधीन दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेस वे का किया निरीक्षण, एक्सप्रेस- वे के शुरू होने से आशारोड़ी में पड़ने वाले यातायात के दबाव का किया आंकलन
  • सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये प्रभावी कदम उठाने के दिये निर्देश
  • यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही के साथ- साथ उन्हें, विशेषकर युवा वर्ग/ छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु किया निर्देशित।

 

एसएसपी देहरादून द्वारा नगर क्षेत्र का भ्रमण कर शहर के आउटर एरिया में बोटल नेक/ दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा निर्माणाधीन देहरादून – दिल्ली एक्सप्रेस वे का निरीक्षण कर एक्सप्रेस वे के शुरू होने के बाद आशारोड़ी तथा उसके आसपास के मार्गो पर पड़ने वाले यातायात के दबाव ल आंकलन लिया गया, साथ ही शहर के आउटर एरिया में आशारोड़ी, पण्डितवाड़ी, नन्दा की चौकी आदि स्थानों में बोटल नेक तथा दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्य योजना बनाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही के साथ-साथ उन्हें, विशेषकर युवा वर्ग को, यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिये गये।

इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उक्त स्थानों पर पूर्व में हुयी सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की जानकारी लेते हुये दुर्घटनाओं को रोकने के लिये प्रभावी कदम उठाने तथा सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर उक्त स्थानों पर लाईटों, रिफ्लेक्टर साईनों आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

साथ ही ठण्ड के मौसम के दौरान कोहरा तथा धुन्ध बढ़ने से विजीबिलटी में आने वाली कमी से सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ने की सम्भावनाओं के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में दुर्घटना सम्भावित स्थलों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाने तथा उक्त स्थानों पर यदि आवश्यकता हो तो ब्लिंकर लाइटों की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा नन्दा की चौकी क्षेत्र में बिना हेलमेट, ओवर स्पीडिग कर वाहन चला रहे युवाओं को रोककर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुये उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही करवायी गयी। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को सभी शिक्षण संस्थानों के प्रबन्धकों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें उनके शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करने के निर्देश दिये गये।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...