Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने की मानसून सत्र...

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने की मानसून सत्र को लेकर तैयारियों की समीक्षा।

  • विभागों को बरसाता से पहले सभी तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश।

 

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने शुक्रवार को देहरादून राजपुर रोड़ स्थित वन मुख्यालय के मंथन सभागार में चारधाम यात्रा एवं आगामी मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने आपदा प्रबंधन के तहत जनहित से जुड़े सभी कार्यो को मानसून से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि आपदा राहत एवं बचाव कार्यो में सभी विभाग टीम भावना एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करें और आपदा प्रबंधन के तहत जनहित से जुड़े कार्यो को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समयबद्वता के साथ पूरा किया जाए। कहा कि मा0 मुख्यमंत्री की अपेक्षा के अनुसार आपसी समन्वय एवं सहयोग से ही हम आपदा की चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर पाएंगे।

 

उपाध्यक्ष ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून से पहले नदी, नहर और बरसाते नालों को चैनलाइज करने का काम हर हाल में पूरा करें। ताकि पानी का प्रवाह स्मूथ बना रहे और बरसात में किसी प्रकार का नुकसान न हो। एनएच, पीएमजीएसवाई एवं लोक निर्माण विभाग को निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करने, सड़कों को गढ्डामुक्त बनाने, सड़क किनारे नालियां, स्कवर की साफ-सफाई कराने और सड़कों की मौजूदा स्थिति का स्वयं आंकलन करने के निर्देश दिए। कहा कि सड़कों के किनारे पडे मलबे का त्वरित निस्तारण करें। मानसून सत्र के लिए जेसीबी ऑपरेटर, जेई, एई सबके संपर्क नंबर अपडेट रखेें। मानसून के दौरान कोई भी अधिकारी अपना फोन बंद न रखे।

 

नगर निगम, नगर पालिका एवं स्मार्ट सिटी शहर में जलभराव वाले स्थानों का स्थाई समाधान करें। शहर की नदी एवं सभी नालों की अच्छी तरह से सफाई की जाए। आईएसबीटी सीमा द्वार एवं अन्य स्थान जहां पर नाली बनाने की जरूरत है, वहां पर तत्काल नाली बनाई जाए। क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत की जाए। जल संस्थान को पेयजल समस्याओं का त्वरित समाधान करने और सड़क एवं गलियों में सीवर लाइन के खुले मेनहोल बंद करने के निर्देश दिए।
ट्रैफिक पुलिस को बरसात के दौरान यातायात का उचित प्रबंधन करने, प्रमुख चौराहों एवं क्रॉसिंग पर ड्यूटी निर्धारित करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को जर्जर विद्यालय भवनों से बच्चों को शिफ्ट करने, लीकेज छतों की मरम्मत के साथ ही बरसात में बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल परिसर में समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को बिजली के झुके पोल बदलने, झूलती तारों को ठीक करने व बरसात में करंट लगने की घटना न हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

 

उपाध्यक्ष ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिले के सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था का स्वयं निरीक्षण करने, दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने, वार्डो एवं अस्पताल परिसरों में विशेष स्वच्छता रखने के निर्देश दिए। कहा कि जल जनित रोग डेंगू, मलेरिया, हैजा के साथ ही कोविड उपचार हेतु अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। पशुपालन चिकित्सा विभाग को पशु सेवा केंद्रों पर आवश्यक दवाइयां और पशु चारा बैंकों में पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए। पूर्ति विभाग को सभी राशन डीलरों को तीन महीने का अग्रिम खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने सिविल डिफेंस को भी नई तकनीक के साथ अपग्रेड करने की बात कही।
उपाध्यक्ष ने कहा कि विभाग अच्छे कार्य कर रहे है तो प्रमाणिकता भी दिखाई देनी चाहिए। इसलिए अधिकारी अपने दफ्तरों तक सीमित न रहे, बल्कि अपने-अपने कार्यक्षेत्रों का नियमित भ्रमण भी करें।

 

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...