Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरुस्कार के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी आगे,अब...

राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरुस्कार के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी आगे,अब 17 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

विधानसभा स्थित सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों और समस्त 13 जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों के ऊपर बैठक की।बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने अभी तक के किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के साथ ही आने वाली योजनाओं के बारे में विस्तृत परिचर्चा की।

वहीं आज की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय यह लिया गया कि हर साल 8 अगस्त को मनाए जाने वाले राज्यस्तरीय तीलू रौतेली पुरुस्कार की आवेदन तिथि जो कि पूर्व में 12 जुलाई तक थी उसे बढ़ाकर 17 जुलाई किया गया है।मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरुस्कार के आवेदन की जो तिथि पूर्व में निर्गत थी तो ऐसे में अभी तक कुछ जनपदों से आवेदन प्रपत्र प्राप्त नही हो पाए हैं ऐसे में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है ताकि कोई योजना से वंचित ना रह पाए।

राज्य में सभी जनपदों में स्थापित किये जाने वाले कामकाजी छात्रावास के बारे में उन्होंने कहा कि इसके प्रस्ताव बनाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं।कहा कि जल्द ही राज्य में कामकाजी छात्रावासों का निर्माण भी शुरू कर दिया जाएगा जिसका लाभ हमारी बहनों को मिलेगा। साथ ही कहा कि आज की बैठक में कितनी आंगनबाड़ी सहायिकाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के रूप में समायोजित किया गया,किराये के भवन में चल रहे भवनों की शिफ्टिंग,मोबाइल रिचार्ज की स्थिति,आंगनबाड़ी भवनों के भवन किराया ,आंगनबाड़ी केंद्रों में एलपीजी गैस की उपलब्धता, जनपदों में आंगनवाड़ी केन्द्रों की स्थापना सहित विभिन्न बिंदुओं पर व्यापक चर्चा हुई। वही अभी तक सभी जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को मोबाइल रिचार्ज की धनराशि पहुंच चुकी है और उन्होंने समस्त आंगनबाड़ी कार्यक्रतियो के फ़ोन का रिचार्ज भी कर दिया है।

वहीं राज्य में लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जो भी भवन अगर जर्जर अवस्था मे हैं तो ऐसे में उन भवनों में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन ना किया जाए बल्कि उन्हें अन्यत्र संचालित करें।कहा कि हमारा पहला कर्तव्य अपने बच्चों की सुरक्षा है ऐसे में उनके साथ कोई अप्रिय घटना ना हो ऐसे में यह दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो भी भवन खराब हालत में हैं उनका जल्द ही मरम्मत का कार्य किया जाएगा। वहीं किराये के भवनों में चल रहे केंद्रों पर बात करते हुए विभागीय मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारियों को इसके निर्देश दिए गए है कि उन्हें शिक्षा विभाग के साथ बात करते हुए विद्यालयों ,पंचायत घरों में शिफ्ट करे और अगर नया निर्माण करना है तो संबंधित जनप्रतिनिधियों से बात करते हुए नया निर्माण कार्य करे।

बता दे कि पूर्व में हुई विभागीय बैठक मे मंत्री रेखा आर्या ने दिशा निर्देश दिए थे कि जहां कहीं भी नन्दा गौरा योजना में आय /जन्म प्रमाण पत्र में त्रुटियां पाई जा रही है वहां के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी 30 जून 2023 तक आवेदकों के आय प्रमाण पत्रों का निरीक्षण कर निदेशालय को भेजे। ऐसे में अब तक करीब कुल 403 फर्जी और गलत पाए गए प्रकरणों का खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

साथ ही बताया कि किराये के भवनों में संचालित हो रहे आंगनवाड़ी केन्द्रों के फरबरी माह तक के किराये का भुगतान कर दिया गया है शेष का जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा। मंत्री ने कहा टीएचआर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय के भुगतान के संदर्भ में विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 के अब तक के बकाया धनराशि का भुगतान कर दिया गया है, वही जिन आंगनवाड़ी केन्द्रों में एलपीजी कनेक्शन नहीं हो पाये हैं, विभाग द्वारा जल्द से जल्द इन आंगनवाड़ी केन्द्रों को भी एलपीजी युक्त किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...