Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड प्रधानमंत्री जी के 9 वर्ष के कार्यकाल में देश को मिली हैं...

प्रधानमंत्री जी के 9 वर्ष के कार्यकाल में देश को मिली हैं कई सारी उपलब्धियां और योजनाएं-रेखा आर्या

प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा स्थित एक निजी होटल में मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित ‘मीडिया संवाद’ कार्यक्रम में शिरकत की जहां उन्होंने पत्रकारो के साथ संवाद किया और केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर देशभर में भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है और जनता के साथ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जा रही है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री पद की कमान संभाली थीं और उनकी पुनः चुनावी जीत के बाद वे 2019 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बने तब से इन 9 वर्षों में, भारतीय राजनीति और देश के विकास में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल के दौरान कई पहल की गईं,जिनमें से जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत योजना, नई शिक्षा नीति आदि अनेक प्रमुख योजनाएं शामिल है। इनके अलावा नोटबंदी, जीएसटी, आर्थिक सुधारों की पहलों, घर घर तक बिजली पहुंचाना, हर घर नल, नई सड़को का निर्माण, नागरिकता संशोधन बिल, एकल भारत अभियान, देश की आंतरिक सुरक्षा और रक्षा में सुधार , आत्मनिर्भर भारत अभियान, जल जीवन मिशन, स्वामित्व के संबंध में कानूनी सुधार, देश के आंतरिक और बाह्य मामलों में नीतियों के संशोधन आदि कई अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों भी शामिल है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इनके अलावा कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने, तीन तलाक से निजात दिलाना, भव्य राम मन्दिर का निर्माण, उज्जैन महाकाल का लोकार्पण, काशी विश्वनाथ गलियारे का निर्माण, नए संसद भवन का निर्माण आदि अनेक ऐसे ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। कहा कि आज देश ने अनेकों ऐसी उपलब्धियां इन 9 वर्षों के शासनकाल मे प्राप्त की हैं जिनको जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा केदार की धरती से 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक कहा है। प्रदेश सरकार इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा ऐसी योजनायें बनाई जा रही हैं जिनसे हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ पर्यटन, योग-आयुष एवं आयुर्वेद को बढ़ावा मिलने के साथ ही हमारी आर्थिकी भी मजबूत होगी।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...