Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व सभी नव नियुक्त पदाधिकारी शीघ्र करेंगे पदभार...

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व सभी नव नियुक्त पदाधिकारी शीघ्र करेंगे पदभार ग्रहण- सूर्यकांत धस्माना

  • महानगर देहरादून में जसविंदर सिंह गोगी ने पुनः ग्रहण किया अध्यक्ष का पदभार
  • प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने बैठाया अध्यक्ष की कुर्सी पर
  • कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी फूलमालाओं व आतिशबाजी के साथ किया स्वागत

 

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी नवनियुक्त पदाधिकारी शीघ्र ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पदभार ग्रहण करेंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि इस संबंध में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल सभी वरिष्ठ नेताओं से राय मशविरा कर जो तिथि तय करेंगे उसको शीघ्र घोषित कर दिया जाएगा। दूसरी तरफ आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में न्याय निज़ाम की घोषणा होने के बाद दिनभर चलपहल और हलचल रही। उत्तराखंड में कांग्रेस के संगठन सृजन में सभी २७ जनपदों के नए अध्याय घोषित कर दिये गए हैं। राजधानी देहरादून महानगर में पिछले तीन वर्षों से कार्यरत अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी को एक बार पुनः महानगर की कमान सौंपी गई है। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंच कर पुनः नियुक्त महानगर अध्यक्ष डॉक्टर गोगी ने सबसे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना से उनके कक्ष में जा कर मुलाकात की व आशीर्वाद लिया।

 

धस्माना ने फूल माला पहना कर व पुष्प गुच्छ भेंट कर डाक्टर गोगी को मिठाई खिलाई व फिर कार्यकर्ताओं के साथ उनको महानगर कार्यालय ले गए जहां उनको अध्यक्ष की कुर्सी पर स्वयं श्री धस्माना ने बैठाया व शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने बहुत सोच विचार कर पूरे प्रदेश को लीडरशिप तय कर दी है जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है।  धस्माना ने कहा कि एक निर्भीक समझदार व तजुर्बेकार नेता गणेश गोदियाल को प्रदेश का अध्यक्ष, दूसरे वरिष्ठ तजुर्बेकार नेता प्रीतम सिंह को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष, तीसरे तेज तरार व तजुर्बेकार नेता डाक्टर हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन का अध्यक्ष बना कर व नेता प्रतिपक्ष व उप नेता प्रतिपक्ष के पदों को यथावत रख कर व कार्यकाल समाप्त होने पर बाहर जाते हुए प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को पदोन्नत करते हुए कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक समिति सीडब्लूसी का सदस्य नामित कर पूरे प्रदेश के हट तरह के समीकरण को साधने का काम किया है।

 

धस्माना ने कहा कि साथ ही पार्टी ने जिस तरह जमीनी कार्यकर्ताओं की राय पर सभी सत्ताईस संगठनात्मक जिला महानगर अध्यक्षों की घोषणा की है उससे मुख्य विपक्षी सत्ताधारी भाजपा भौंचक्की रह गई है। श्री धस्माना ने कहा कि बेहतरीन टीम के साथ गणेश गोदियाल अब आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के मुकाबले के लिए व विजयश्री के लिए मैदान में उतरेंगे।  धस्माना ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण का कार्यक्रम सभी वरिष्ठ नेताओं की राय से तय किया जाएगा जिसमें सभी वरिष्ठ नेता व नव नियुक्त पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे। श्री धस्माना ने सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णयों का सम्मान करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कमर कसने का आह्वाहन किया।

 

महानगर कांग्रेस के पुनः नियुक्त अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने राष्ट्रीय नेतृत्व का,सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो विश्वास पार्टी नेतृत्व ने उनके ऊपर दोबारा व्यक्त किया है उसका आधार महानगर के कार्यकर्ता हैं जिन्होंने संगठन सृजन कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को उनके पक्ष में राय दे कर बनाया। डाक्टर गोगी ने कहा कि वे राष्ट्रीय प्रांतीय नेतृत्व व कार्यकर्ताओं का भरोसा कभी नहीं तोड़ेंगे और पहले से कई गुणा ताकत से पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए मेहनत करेंगे। डाक्टर गोगी ने कहा कि अब हमारा उद्देश्य महानगर के सभी सौ वार्डों के शत प्रतिशत बूथों पर मजबूत टीम तैयार करने व आगामी विधानसभा चुनावों में सभी पांचों सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करना होगा।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...