Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड निवेशकों के लिए राज्य में कई सेक्टरों में निवेश की हैं अपार...

निवेशकों के लिए राज्य में कई सेक्टरों में निवेश की हैं अपार संभावनाएं-रेखा आर्या

  • रुद्रपुर में सम्पन्न हुआ उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 के अन्तर्गत क्षेत्रीय सम्मेलन
  • कुल 434 यूनिटों का 27476.67 करोड़ रूपये के हुए एमओयू

 

रुद्रपुर में उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2023 के अन्तर्गत क्षेत्रीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ।जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की। कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगपतियों ने अपने अनुभवों को साझा किया।कहा कि राज्य सरकार ने निवेशकों के लिए जो नीति बनाई है वह शानदार है कहा कि उत्तराखंड में निवेश की अपार संभावनाएं है।

 

वहीं अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का हार्दिक स्वागत एवम् अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि लन्दन, दुबई, अबू धाबी, चेन्नई, बेंगलोर, अहमदाबाद, मुंबई के बाद अपने गृहक्षेत्र रुद्रपुर में आप सभी के मध्य राज्य में निवेश की अपार संभावनाओं को लेकर सम्मेलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमें विदेशी जमीन पर निवेशकों का सहयोग और सर्मथन मिला, उसी तरह आप सभी का भी सहयोग और समर्थन हमें मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे सभी उद्यमि राज्य के ब्राण्ड एम्बेस्डर हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में निवेश बढ़ेगा तो रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे, अवसर बढ़ेंगे तो उत्तराखंड से बेरोजगारी भी कम होगी। उन्होंने कहा कि सरलीकरण, समाधान, निस्तारिकरण और संतुष्टि के मूल सिद्धांत को अपनाकर राज्य में ईज ऑफ डूंड्रग बिजनेस के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। राज्य में लाइसेंस आदि के अनुमोदनों के लिए ’’सिंगल विंडो सिस्टम’’ की व्यवस्था में सुधार किया गया है तथा व्यवसाय की स्थापना और संचालन के लिये आवश्यक सभी स्वीकृतियों के लिए व्यवस्था प्रारम्भ की गई है।

उन्होंने कहा कि जो प्रस्ताव राज्य के लिए व्यावहारिक दृष्टि से ठीक होंगे तथा राज्यानुकूल होंगे, ऐंसे प्रस्तावों को प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार, आर्थिकी में वृद्धि एवं राज्यानुकूल उद्योगों स्थापित हों तथा उद्योग ठीक प्रकार से चलें। उन्होंने कहा कि सरकार के भरोसे पर उद्यमि अपना उद्योग लगाने में अपनी सम्पूर्ण जमा पूंजी एक बार में लगा देते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य तंत्र की जिम्मेदारी है कि जिसे भी उद्योग लगाने के लिए कह रहे हैं, उनकी ऑनरशिप लेनी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में उद्यमियों के साथ किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

 

साथ ही वहीं इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने वैश्विक स्तर पर राज्य की पहचान, औद्योगिक निवेश, विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं सुधारों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज राज्य में निवेशक निवेश करने आ रहे हैं जो कि हर्ष का विषय है।कहा कि मुख्यमंत्री जी ने रोड शो के जरिये उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं के प्रति निवेशकों को आकर्षित किया है।उन्होंने कहा कि आज राज्य पर्यटन,ऑटोमोबाइल सेक्टर, योगा, आयुर्वेद, फार्मा सेक्टर,स्वास्थ्य,शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रहा है।राज्य में निवेशकों के लिए कई सेक्टरों में निवेश की बहुत संभावनाएं हैं।आज उत्तराखंड में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।सरकार ने उद्योगपतियों के लिए राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनाया है।हमारी कोशिश है कि हम इस इन्वेस्टर्स समिट जो कि अगले माह आयोजित होने जा रहा है के जरिये राज्य में उद्योग विकसित करें ताकि इसका लाभ यहां के निवासियों को मिलने के साथ ही राज्य की आर्थिकी भी मजबूत हो।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...