Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड राहत कार्यों मे प्रतिस्पर्धा नही बल्कि समर्पण का भाव जरूरी, कांग्रेस अध्यक्ष...

राहत कार्यों मे प्रतिस्पर्धा नही बल्कि समर्पण का भाव जरूरी, कांग्रेस अध्यक्ष के आरोप हास्यास्पद : चौहान

भाजपा ने कांग्रेस के द्वारा चमोली हादसे को लेकर लगाए गए आरोप प्रत्यारोप पर नसीहत देते हुए कहा कि राहत कार्यो मे पीड़ितो तक पहुँचने के लिए प्रतिस्पर्धा नही, बल्कि समर्पित भाव से कार्य करना जरूरी है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के बयान को हास्यास्पद करार देते हुए कहा कि घटना स्थल पर पहले कौन गया यह सवाल नही, बल्कि पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए तत्काल क्या किया गया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद सबसे पहले जो घायल थे उनकी जान बचानी जरूरी थी और उन्हे अस्पताल पहुंचाया गया तो साथ ही कुछ लोगों को एयर लिफ्ट कर ऋषिकेश भेजा गया। प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही मामले को मॉनिटर कर रहे थे। जहाँ तक कांग्रेस का सवाल है तो ऐसे आरोपों से साफ है कि वह महज वहाँ हाजिरी लगाने की औपचारिकता का निर्वहन करने गए और इसे किस तरह से राजनैतिक तूल दिया जा सके।

चौहान ने कहा कि ऋषिकेश से घायलों को उपचार के बाद चमोली भेजने के लिए वाहन की व्यवस्था पर भी वह निराधार वक्तव्य दे रहे है। 5 घायल लोगों को उनके परिजनों के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी ने निजी व्यय पर प्राइवेट वाहन से भेजा, लेकिन वह इसमे भी राजनैतिक गुंजाइश ढूंढ रहे है। हालांकि दुख की इस घड़ी मे ऐसे कथन से बचा जाना चाहिए।

चौहान ने कहा कि घटना के तत्काल बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य शुरू हुआ और मुख्यमंत्री एम्स मे शाम को घायलों और परिजनों से भी मिले। साथ ही घटना की मजिस्ट्रेटी जाँच के भी निर्देश दिये गए। अब तक दो अधिकारी निलंबित किये गए है। राहत राशि घोषित की गयी है, लेकिन कांग्रेस को कुछ नही सूझ रहा है। भाजपा अध्यक्ष मृतकों के परिजनों एवं घायलों के लगातार संपर्क मे हैं और सीएम भी पूरे मामले को मॉनिटर कर रहे है।

चौहान ने कहा कि आपदाग्रस्त क्षेत्रों मे तत्काल राहत कार्य शुरू हो रहे है, और सीएम रात्रि मे भी कंट्रोल रूम से स्थिति का जायजा ले रहे है। संगठन भी राहत कार्यो मे जुटा है और विधायक और सांसदों तक की जिम्मेदारी तक तय की गयी है। लेकिन कांग्रेस इसे भी नही पचा पा रही है। कांग्रेस नेता महज सुर्खियों के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे है और उन्हे आपदा पीड़ितों से कोई लेना देना नही है।

चौहान ने कहा कि अब प्रदेश मे हर घटना पर तत्काल राहत और रेस्पोंस हो रहा है, कांग्रेस को राहत कार्यो मे राजनीति के बजाय हाथ बंटाने के लिए आगे आना चाहिए।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...