Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार पर लगे आरोपों की हो उच्च स्तरीय...

भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार पर लगे आरोपों की हो उच्च स्तरीय न्यायिक जांच-करन महारा

अंकिता भंडारी हत्याकांड में आए नए घटनाक्रम पर उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महारा ने प्रेस वार्ता कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला। महारा ने कहा की कितनी बड़ी विडंबना है की पुष्कर सिंह धामी सार्वजनिक मंचों से कांग्रेस के नैतिक बल में कमी होने की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं यदि मुख्यमंत्री में स्वयं में नैतिक बल है तो अंकिता भंडारी के पिता ने जिलाधिकारी पौड़ी को पत्र लिखकर जो गंभीर आरोप लगाए हैं उनकी व्यापक उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करवाने का साहस दिखाएं ।

 

महारा ने कहा की एक तरफ तो मुख्यमंत्री के गृह जनपद में एक ही दिन में महंत और उसके शिष्य की दिनदहाड़े हत्या हो जाती है वहीं मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का मंडल अध्यक्ष कमल रावत कई महीनों तक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा और मुख्यमंत्री नैतिक बल की कमी कांग्रेस में ढूंढ रहे हैं ?

 

महारा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जहां एक और एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों में उत्तराखंड को सभी हिमालय राज्यों में महिला अपराध में नंबर एक के पायदान पर रखा गया है वहीं दूसरी ओर ताजा आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में 2022-23 में 907 बलात्कार और 778 अपहरण दर्ज हुए हैं ।महारा ने कहा कि मुख्यमंत्री कांग्रेस को नसीहत देने के बजाय अपने गिरेबान में झांके और अपने दल में फैली गंदगी को साफ करने का काम करें। महारा ने भाजपा देहरादून के पूर्व महानगर अध्यक्ष विनय गोयल के बयान भी प्रेस के सामने रखते हुए कहा की गोयल के बयानों से साफ परिलक्षित होता है कि भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा क्या है? महारा ने याद दिलाते हुए कहा कि भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष, देहरादून विनय गोयल ने महिलाओं के परिपेक्ष में तीन निम्न स्तर के बयान बाजी की थी, जिसका वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था ।गोयल ने भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता से बातचीत के दौरान प्रचारकों की भी शारीरिक नीड होने की बात कही थी।

 

गोयल ने यह भी कहा था कि अच्छे घर की महिलाएं राजनीति में नहीं आती और यदि महिलाएं राजनीति में आने की इच्छुक है तो उन्हें पहले ही मानसिक तौर पर तैयार होकर आना चाहिए। महारा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन ने विनय गोयल पर लगे आरोपों को स्वीकार करते हुए न सिर्फ उन्हें पद मुक्त किया बल्कि आज की तारीख में उपरोक्त बयानों की वजह से ही विनय गोयल की राजनीति हाशिए में है। महारा ने कहा कि भाजपा के पापों की स्थिति यही खत्म नहीं होती,द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी पर वही की एक महिला ने अपनी बच्ची के पिता होने का गंभीर आरोप लगाया और डीएनए जांच की मांग करी लेकिन प्रचंड बहुमत की सरकार होते हुए भी भाजपा सरकार ने उस मातृशक्ति की एक नहीं सुनी और डीएनए जांच की बात ठंडा बस्ती में चली गई।

 

महारा ने पूर्व संगठन महामंत्री संजय कुमार पर भाजपा की ही एक महिला कार्यकर्ता द्वारा 3 साल तक यौन उत्पीड़न की शिकायत की गई थी जिसकी स्वीकारोक्ति इस बात से होती है कि रातों-रात गुपचुप तरीके से संजय कुमार को भी पद मुक्त कर उत्तराखंड से बेदखल कर दिया गया महारा ने कहा कि यदि संजय कुमार पाक साफ होते तो आरोपों का सामना करते और रात के अंधेरे में गुप चुप तरीके से उत्तराखंड छोड़कर नहीं भागते।महारा ने इन खबरों की भी पुष्टि करने वाले समाचार पत्रों की कटिंग प्रेस के समक्ष रखी। महारा ने कहा कि वर्तमान में अंकिता भंडारी के परिजनों ने उसकी हत्या के सवा साल बाद यदि भाजपा के संगठन महामंत्री पर वी आई पी होने का आरोप लगाया है तो उनके पास उसके जरूर कोई पुष्ट आधार होंगे, जिन आधारों की जांच होनी चाहिए ।महारा ने यह भी कहा कि महामंत्री संगठनों के मामले में वैसे भी भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड खराब ही रहा है। उत्तराखंड बीजेपी में संगठन महामंत्री का पद किसी बाहरी व्यक्ति को दिया जाता है जो उत्तराखंड की बहन बेटियों की अस्मिता और स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करने में जरा भी नहीं हिचकता। महारा ने घोषणा करते हुए कहा कि 14 जनवरी 2024 को एक ओर जहां कांग्रेस के नेता राहुल गांधी मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ करेंगे वही उत्तराखंड कांग्रेस 14 जनवरी से लेकर 16 जनवरी तक तीन दिन ब्लॉक और बूथ स्तर पर अंकिता भंडारी न्याय यात्रा का आयोजन करेगी।

 

महारा ने कहां की उत्तराखंड का समाज स्वाभिमानी समाज है और हमारे लिए हमारी बहन बेटियों की अस्मिता सर्वोपरि है, ऐसे में यदि आर एस एस से जुड़ा हुआ बड़ा नाम वीआईपी के रूप में सामने आया है तो राज्य सरकार का यह नैतिक दायित्व है कि वह इसकी व्यापक जांच करके जनता के सामने दूध का दूध और पानी का पानी करें।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...