शहर में बढ़ रही स्टंट गतिविधियों को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ साथ आरटीओ देहरादून भी सक्रिय हो चला है । देहरादून आरटीओ संदीप सैनी ने बताया की ऐसे लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को चिह्नित कर उनकी जानकारी निकाली जागेगी ।
साथ ही मौके पर ना रोक कर आरटीओ की टीम उनके घर जाकर कार्यवाही करेंगी । उन्होंने बताया की कई बाइक स्टंट कर्ताओं ने माफ़ी माँग आश्वासन दिया की रोड सुरक्षा पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट करेंगे ।








