Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून में तीन ऑटोमेटेड पार्किंग तैयार

देहरादून में तीन ऑटोमेटेड पार्किंग तैयार

कोरोनेशन अस्पताल में स्टाफ के लिए शुरू हुई स्मार्ट पार्किंग सुविधा

मुख्यमंत्री के विजन को ज़मीन पर उतार रहा जिला प्रशासन

देहरादून। जिला प्रशासन द्वारा शहर की ट्रैफिक समस्या को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर देहरादून में आधुनिक ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। जल्द ही इन पार्किंग स्थलों का लोकार्पण मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा किया जाएगा।

योजना के पहले चरण में जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड में पार्किंग सुविधाएं तैयार की गई हैं। ये पार्किंग अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं और बेहद सीमित स्थान में अधिकतम वाहनों के लिए सुविधा उपलब्ध कराती हैं। कोरोनेशन अस्पताल की स्टाफ पार्किंग के लिए संचालन हेतु तकनीकी ऑपरेटर भी तैनात कर दिया गया है, जो फिलहाल सफलतापूर्वक पार्किंग चला रहा है।

पार्किंग की क्षमता इस प्रकार है:

परेड ग्राउंड: 96 वाहन

तिब्बती मार्केट: 132 वाहन

कोरोनेशन अस्पताल: 18 वाहन

इन तीनों पार्किंग स्थलों को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि आवश्यकता पड़ने पर इन्हें अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया जा सकता है। कोरोनेशन अस्पताल में यह सुविधा डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ के लिए उपलब्ध है, जिससे मरीजों और तीमारदारों के लिए सामान्य पार्किंग की जगह बढ़ गई है। साथ ही भू-पार्किंग की क्षमता में भी इजाफा हुआ है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि यह पहल मुख्यमंत्री के आधुनिक उत्तराखण्ड के विजन को साकार करने की दिशा में एक ठोस प्रयास है। इन पार्किंग स्थलों के सुचारु संचालन के लिए दो कुशल तकनीकी ऑपरेटरों की तैनाती की गई है और इनके लिए बीमा कवरेज भी जिला योजना से उपलब्ध कराया जाएगा।

ऑटोमेटेड पार्किंग से उम्मीदें:

ट्रैफिक जाम में राहत

सीमित स्थान में अधिक वाहनों की सुविधा

सार्वजनिक स्थलों पर पार्किंग व्यवस्था में सुधार

यातायात दबाव में कमी

जिला प्रशासन का यह नवाचार देहरादून की यातायात व्यवस्था को एक नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है। इस मॉडल को शहर के अन्य हिस्सों में भी दोहराने की संभावना पर विचार किया जा रहा है

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...