Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड काशीपुर में रेलवे फाटक पर ट्रैफिक सेंस की पूरे देशभर में हो...

काशीपुर में रेलवे फाटक पर ट्रैफिक सेंस की पूरे देशभर में हो रही तारीफ

आपको अक्सर रेलवे फाटक बंद होने के दौरान गाड़ियों का जमावड़ा और फाटक खुलने पर जाम ज़रूर मिला होगा पर काशीपुर में उत्तराखंड पुलिस का एक प्रयास इस कदर रंग लाया है कि उसकी तारीफ सिर्फ उत्तराखंड नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है। दरअसल जिला उधमसिंह नगर के काशीपुर की एक तस्वीर भारत के हर कोने में वायरल हो रही है। जिसमे पुलिस का साथ देने के लिए लोगों ने भी समझदारी दिखाई है।

आपको बता दें कि काशीपुर के चीमा चौक रेलवे क्रॉसिंग की एक तस्वीर इंटरनेट और सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुई है, इस फोटो में क्रॉसिंग बंद होने पर लोग एक लाइन में अपने वाहनों को लगाकर खड़े हुए हैं और क्रॉसिंग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, कुछ समय पहले तक इस ही रेलवे क्रासिंग पर नज़ारा कुछ और होता था। यहां ट्रैफिक संभालने के लिए पुलिस को भी घंटों मशक्कत करनी पड़ती थी। मगर, अब ट्रैफिक व्यवस्था मिनटों में खुद-ब-खुद ठीक हो जा रही है।

हाल ही में काशीपुर में बाजपुर रोड पर निर्माणाधीन आरओबी के कारण रेलवे क्रॉसिंग बंद कर दी गई। ऐसे में पुलिस को डर था कि पूरा शहर जाम से परेशान हो जाएगा। जाम ना लगे और लोगो को परेशानी ना हो इसके लिए खुद एएसपी अभय प्रताप सिंह ने जिम्मेदारी संभाली और समाजसेवी संगठनों व क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों को साथ मिलकर जागरूकता अभियान की शुरुआत की।

पिछले दिनों ऐसी ही एक फोटो मिजोरम से भी कुछ समय पहले वायरल हुई थी। एएसपी अभय प्रताप सिंह ने इसी तस्वीर का एक होर्डिंग बनवाया और उस पर लिखवा दिया, “मिज़ोरम कर सकता है, तो हम काशीपुरवासी क्यों नहीं…।” इसके बाद लोग भी जागरूक होने लगे। बता दें कि करीब 90 फ़ीसदी लोगों ने मुहिम का समर्थन किया और क्रॉसिंग बंद होने के वक्त एक लाइन में खड़े हो गए। एएसपी ने बताया कि काशीपुर के सीपीयू कर्मियों ने इस भी मुहिम को सफल बनाने में बड़ा योगदान दिया है। काशीपुर के निवासियों के साथ की बदौलत ही आज काशीपुर की फोटो पूरे भारत में वायरल हो रही है और सभी लोग यहां के ट्रैफिक सेंस की तारीफ कर रहे हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने भी इसकी मुहीम की तारीफ की।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...