Saturday, March 7, 2026
Home राष्ट्रीय तीन दिवसीय कौशांबी दौरे पर आए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

तीन दिवसीय कौशांबी दौरे पर आए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कौशांबी महोत्सव का किया उद्घाटन

तीन दिवसीय कौशांबी दौरे पर आए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कौशांबी महोत्सव का उद्घाटन क‍िया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहें। मोक्षदायिनी के तट पर बसे कड़ाधाम के फसइया मैदान पर मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और विशिष्ट अतिथियों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, प्रभारी मंत्री सुरेश राही व सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की उपस्थित में महोत्सव का उद्घाटन हुआ।
अम‍ित शाह ने अपना संबोधन भारत माता की जय के साथ शुरु क‍िया। गृह मंत्री अम‍ित शाह ने कौशांबी महोत्‍सव में जनता को संबोध‍ित करते हुए कहा क‍ि इतनी कड़ी धूप में जहां तक नजर पड़े मुंड ही मुंड द‍िखाई दे रहे हैं। माताओं बहने को प्रणाम करता हूं। उन्‍होंने युवाओं को ज‍िगर का टुकड़ा बताते हुए कहा क‍ि आप सभी को मेरा प्‍यार। उन्होंने मां शीतला को भी प्रणाम क‍िया। अम‍ित शाह ने कहा क‍ि मैं दुर्गा भाभी को भी प्रणाम करना चाहता हूं। ज‍िन्‍होंने चंद्रशेखर आजाद के साथ म‍िलकर अंग्रेजों के दांत खटे कर द‍िए थे। अम‍ित शाह ने पंडाल में मौजूद जनता से पुछा क‍ि वर्ष 2024 में मोदी जी को फ‍िर से प्रधानमंत्री बनाना है क‍ि नहीं, इसके लिए दोनों हाथ हवा में उठाईये और मेरे साथ संकल्‍प लेते हुए बोल‍िए भारत माता की जय।
अम‍ित शाह ने कहा क‍ि वर्ष 2014 से लेकर अब आपने यानी यूपी की जनता ने 2017, 2019 और 2021 में कांग्रेस के साथ सभी विपक्षियों का उत्तर प्रदेश से सूपड़ा साफ कर दिया। आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुए है कि व‍िपक्ष के नेताओं ने बजट सत्र नहीं चलने दिया। राहुल गांधी पर तंज कस्ते हुए अमित शाह ने बोला – विदेश में जाकर भारत की बुराई किसने की। क्या कोई भारतीय ऐसा कर सकता है। कानून का पालन हम सभी को करना चाहिए।
कौशाम्बी महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां गंगा और यमुना के दोआबा को पौराणिक और धार्मिक धरा को प्रणाम कर संबोधन की शुरुआत की, योगी ने सांसद खेल स्पर्धा के विजेता खिलाडियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि डबल इंजन की सरकार का पूरा सहयोग प्रदेश के सभी जिलों को मिल रहा है। 16 महाजनपदों में कौशांबी एक रहा है जहाँ श्री राम ने एक रात्रि विश्राम किया था। मां शीतला का धाम पूरे भारत को गौरवान्वित करता है। इलाहाबादी अमरूद कि बात करते हुए उन्होंने कहा कि वास्तव में तो वो अमरुद कौशांबी का ही है। योगी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस के माध्यम से मेरठ से प्रयागराज की दूरी आठ घंटे में तय कर सकेंगे और भविष्य में यह मील का पत्थर साबित होगा।

RELATED ARTICLES

CRPF के 87वें स्थापना दिवस पर 18वीं बटालियन को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ बटालियन’ सम्मान

कमांडेंट जितेंद्र मोहन शिलस्वाल को लगातार दूसरे वर्ष मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड   गुवाहाटी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 87वें स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर, कमांडेंट...

हरिद्वार केवल एक तीर्थस्थल नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र है- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

हरिद्वार में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना समारोह का भव्य समापन हरिद्वार। हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित भारत माता मंदिर परिसर में...

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्र ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक...

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र की नीतियों के मूल आधार में भारतीय संस्कृति की वैचारिक शक्ति को पुनर्स्थापित करने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...