Wednesday, June 4, 2025
Home उत्तराखंड श्री अन्न (मिलेट) महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि...

श्री अन्न (मिलेट) महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने किया

अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के उपलक्ष में कृषि विभाग द्वारा देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव 2023 के दूसरे दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रतिभाग कर शुभांरभ किया। इस अवसर पर महोत्सव में उपस्थित सभी अतिथियों ने मिलेट्स पर आधारित विभिन्न स्टोलों का निरीक्षण किया। कृषि मंत्री जोशी ने सभी अतिथियों को पहाड़ी टोपी शाल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

महोत्सव में कृषि विभाग द्वारा मिलेट्स राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत फसली वर्ष 2021-22 के आधार पर जिले की कृषि (खाद्यान्न / फसल उत्पादन) में उत्कृष्ट कार्य के लिये कृषकों रू.10 हजार की सम्मान राशि, स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर पुरुस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत लघु एवं सीमान्त कृषकों के बच्चों को प्रोत्साहन राशि जनपद पौड़ी के छात्र / छात्राओं को हाईस्कूल के जतिन सिंह, इण्टरमीडिएट के आशीष कुमार और शुभाषी, स्नातक के भारत भूषण को प्रोत्साहित राशि प्रदान की गई।

अपने संबोधन में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे ले जाने का कार्य करने के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी को इस आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से भारत आज श्री अन्न (मिलेट) का नेतृत्व कर रहा है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा उत्तराखंड में कृषि के क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा किए जा रहे अभिनव पहल निश्चित ही अपने लक्ष्यों को हासिल करेंगे। उन्होंने किसानों और आम जनमानस से श्री अन्न को अपने नियमित रूप में त्योहारों शादियों समारोह में श्री अन्न को शामिल करने का भी अनुरोध किया।

हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने अपने संबोधन में श्री अन्न के लाभ और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश ने उत्तराखंड सरकार के कृषि विभाग द्वारा आयोजित श्री अन्न महोत्सव के आयोजन की जमकर सराहना की।

पूर्व मुख्यमंत्री एवम् सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृव में श्री अन्न को बढ़ावा देने तथा उसके उत्पादन के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा श्री अन्न उत्तराखंड की परंपरागत खेती में है। श्री अन्न स्वास्थ्य की दृष्टि से इतना लाभदायक है कि जो कभी गरीबों का खाद्यान्न हुआ करता था। आज अमीरों की थाली में शामिल हो गया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा श्री अन्न के प्रोत्साहन और उसके प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में स्टेट मिलेट मिशन के अंतर्गत 73 करोड़ रूपए की बजट में प्रावधान किया गया है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी से परम्परागत फसलो के सन्दर्भ मे प्रदेश में झंगोरा, रामदाना एवं काकुनी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, मण्डुवा फसल की भाँति खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के माध्यम से जारी किये जाने का भी आग्रह किया। इसके अतिरिक्त राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में गहत जिसका क्षेत्रफल 11591 है० तथा भट्ट (काला सोयाबीन) जिसका क्षेत्रफल 8125 है0 है, को भी खाद्य सुरक्षा एवं पोशण मिषन के अन्तर्गत गहत व काला भट्ट फसल के सत्यापित बीज के प्रयोग की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध भी किया। मंत्री जोशी ने कहा इन फसलों को पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ावा देकर कृषकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

RELATED ARTICLES

मध्य कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने प्लास्टिक उन्मूलन कार सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों की पहल पर अतुल्य गंगा ट्रस्ट, जो 2019 से गंगा नदी के सतत कायाकल्प के लिए समर्पित है, 05...

विश्व पर्यावरण दिवस 05 से 07 जून 2025 के अवसर पर अतुल्य गंगा द्वारा गंगोत्री से हर्षिल तक प्लास्टिक उन्मूलन कार्यक्रम का होगा आयोजन

इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम “वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण का अंत” के अनुरूप, भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों द्वारा संचालित पहल अतुल्य गंगा ट्रस्ट...

उत्तराखण्ड सब एरिया और स्थानीय स्वास्थ्य संगठन के संयुक्त तत्वावधान मेंमनाया गया विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

उत्तराखण्ड सब एरिया और स्थानीय स्वास्थ्य संगठन के संयुक्त तत्वावधान में 31 मई 2025 शनिवार को गढ़ी कैंट स्थित सैन्य अस्पताल में विश्व तम्बाकू...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मध्य कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने प्लास्टिक उन्मूलन कार सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों की पहल पर अतुल्य गंगा ट्रस्ट, जो 2019 से गंगा नदी के सतत कायाकल्प के लिए समर्पित है, 05...

विश्व पर्यावरण दिवस 05 से 07 जून 2025 के अवसर पर अतुल्य गंगा द्वारा गंगोत्री से हर्षिल तक प्लास्टिक उन्मूलन कार्यक्रम का होगा आयोजन

इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम “वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण का अंत” के अनुरूप, भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों द्वारा संचालित पहल अतुल्य गंगा ट्रस्ट...

उत्तराखण्ड सब एरिया और स्थानीय स्वास्थ्य संगठन के संयुक्त तत्वावधान मेंमनाया गया विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

उत्तराखण्ड सब एरिया और स्थानीय स्वास्थ्य संगठन के संयुक्त तत्वावधान में 31 मई 2025 शनिवार को गढ़ी कैंट स्थित सैन्य अस्पताल में विश्व तम्बाकू...

तीन दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी और टिहरी जनपद के भ्रमण पर रहेंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी

प्रदेश के कृषि, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी तीन दिवसीय दौरे में 31 मई से 2 जून तक उत्तरकाशी और टिहरी...

क्लेमेंट टाउन में स्थित Golden Key झील की सफाई और पुनर्स्थापन का शुरू हुआ काम

क्लेमेंट टाउन में स्थित Golden Key झील के लिए एक व्यापक सफाई और पुनर्स्थापना परियोजना शुरू की गई है। इस सफ़ाई का उद्देश्य झील...

प्रशासन का चला डंडा तो बैकफुट पर आए नामी, गिरामी निजी स्कूल,  द प्रसिडेंसी इन्टरनेशनल स्कूल, भनियावाला का लिखित रूप से फीस कम करने...

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन का शिक्षा माफियाओं पर प्रहार जारी  प्रशासन के हाथ जब पंहुचे शिक्षा माफियाओं के कालर तक, तब...

अंकिता भंडारी केस के फैसले पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने उठाया सवाल, कहा वीवीआईपी की पहचान ना होना विवेचना की कमी

अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषियों की फांसी की सजा के लिए अभियोजन को उच्च न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाना चाहिए न्यायालय ने दोष सिद्ध...

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने की मानसून सत्र को लेकर तैयारियों की समीक्षा।

विभागों को बरसाता से पहले सभी तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश।   राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने शुक्रवार को देहरादून...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा द्वारा आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में उत्तराखंड ने प्रस्तुत की स्वास्थ्य क्षेत्र में उपलब्धियाँ

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित उच्चस्तरीय...

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोटद्वार स्थित एडीजे कोर्ट ने तीनों आरोपियों पुलकित आर्य, उसके कर्मचारी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को हत्या के...

बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोटद्वार स्थित एडीजे कोर्ट ने तीनों आरोपियों पुलकित आर्य, उसके कर्मचारी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को हत्या...