Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, 21 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं...

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, 21 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षा

  • हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 2.16 लाख से अधिक छात्र होंगे परीक्षा में शामिल

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक संचालित होंगी। इस वर्ष राज्यभर में बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा में शामिल होंगे, जिसके लिए व्यापक स्तर पर परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की गई है।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बताया कि हाईस्कूल में 1,12,679 और इंटरमीडिएट में 1,03,442 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षाएं प्रदेश के विभिन्न जिलों में बनाए गए कुल 1,261 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। परिषद सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी के अनुसार, इनमें 50 एकल और 1,211 मिश्रित परीक्षा केंद्र शामिल हैं। इस बार 24 नए केंद्र बनाए गए हैं, जबकि 156 केंद्रों को संवेदनशील और छह को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।  परीक्षा व्यवस्था के तहत हाईस्कूल स्तर पर 29 और इंटरमीडिएट स्तर पर 45 प्रश्न पत्रों की लिखित परीक्षाएं कराई जाएंगी। उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन परीक्षा केंद्रों से उप-संकलन केंद्रों पर किया जाएगा, ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके।

हाईस्कूल परीक्षा में 1,10,573 संस्थागत और 2,106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं इंटरमीडिएट में 99,345 संस्थागत और 4,097 व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 21 फरवरी को इंटरमीडिएट की ड्राइंग एवं पेंटिंग की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 23 फरवरी को हिंदुस्तानी संगीत और टंकण, 24 फरवरी को हाईस्कूल की हिंदी तथा इंटरमीडिएट की हिंदुस्तानी संगीत, जबकि 25 फरवरी को इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान और कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा होगी। अंतिम दिन 20 मार्च को हाईस्कूल की हिंदुस्तानी संगीत और व्यवसायिक ट्रेड की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक तथा इंटरमीडिएट की संस्कृत, उर्दू और पंजाबी विषय की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...