Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड बेरोज़गार संघ ने आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से प्रदेश में हो...

उत्तराखंड बेरोज़गार संघ ने आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से प्रदेश में हो रही बैकडोर नियुक्तियों के संबंध में की प्रेस वार्ता

देहरादून। उत्तराखंड बेरोज़गार संघ ने आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से प्रदेश में हो रही बैकडोर नियुक्तियों का नियमितीकरण रोकने एवं उमा देवी बनाम कर्नाटक राज्य (10 अप्रैल 2006) के सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ के निर्णय का अनुपालन न किए जाने के संबंध में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

 

उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि प्रदेश में उपनल, पीआरडी एवं अन्य आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से विभिन्न विभागों में निरंतर बैकडोर नियुक्तियाँ की जा रही हैं। यह प्रक्रिया भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) एवं अनुच्छेद 16 (समान अवसर का अधिकार) के प्रत्यक्ष उल्लंघन के समान है। राम कंडवाल ने कहा कि मा० सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने उमा देवी बनाम कर्नाटक राज्य (10 अप्रैल 2006) के ऐतिहासिक फैसले में स्पष्ट रूप से कहा है कि सरकारी विभागों में अनियमित, अस्थायी या बैकडोर नियुक्तियों को नियमित करना न तो संविधानसम्मत है और न ही यह प्रक्रिया जारी रखी जानी चाहिए। कोर्ट ने बार-बार यह भी दोहराया कि सरकारी नियुक्तियाँ नियमित, पारदर्शी, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं मेरिट आधारित प्रक्रिया से ही होंगी। इसके बावजूद उत्तराखंड सरकार द्वारा उक्त निर्णय की भावना की निरंतर उपेक्षा की जा रही है और आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से असीमित प्रकार की नियुक्तियाँ कराई जा रही हैं। इससे न केवल लाखों योग्य बेरोज़गार युवाओं के संवैधानिक अधिकारों का हनन हो रहा है, बल्कि पारदर्शी भर्ती प्रणाली पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

 

राम कंडवाल ने कहा कि जिस उपनल का उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों का कल्याण करना था वह आज नेताओं के चहेतों को रोजगार उपलब्ध कराने का माध्यम बन गया है। उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि प्रदेश में उपनल, पीआरडी एवं अन्य आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से की जा रही सभी बैकडोर नियुक्तियों पर तत्काल रोक लगाई जाए, सभी विभागों में रिक्त पदों पर सीधी भर्ती UKSSC/UKPSC एवं अन्य वैधानिक भर्ती संस्थाओं के माध्यम से नियमित प्रक्रिया द्वारा अविलंब की जाए, उमा देवी निर्णय (2006) का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने हेतु शासन स्तर पर स्पष्ट नीति जारी की जाए एवं सभी प्रस्तावित नियमितीकरण प्रक्रियाओं की समीक्षा करते हुए उन्हें सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप बनाया जाए तथा बेरोज़गार युवाओं के हित में पारदर्शी व समान अवसर वाली भर्ती प्रणाली को (जैसे– प्रतियोगी परीक्षाएँ, खुली विज्ञप्ति आदि) सुदृढ़ किया जाए।

 

सुरेश सिंह ने कहा कि उक्त विषय अत्यंत संवेदनशील एवं लाखों बेरोज़गार युवाओं के भविष्य से संबंधित है इसलिए सरकार को प्राथमिकता से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, जिससे न्याय, पारदर्शिता एवं संविधान के मूल्यों के अनुरूप शासन व्यवस्था संचालित हो सके। इस मौके पर उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के प्रदेश महासचिव जे पी ध्यानी, प्रदेश प्रवक्ता नितिन बुड़ाकोटी एवं प्रदेश सहसंयोजक जसपाल चौहान इत्यादि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...