Sunday, March 8, 2026
Home उत्तराखंड जनता के जानदेश का हम सम्मान करते है, लेकिन नामांकन के दिन...

जनता के जानदेश का हम सम्मान करते है, लेकिन नामांकन के दिन से ही भारतीय जनता पार्टी ने जमकर के तंत्र का किया दुरुपयोग- करण माहरा

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में  प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बयान जारी कर कहा कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जो जनादेश दिया है हम उसका सम्मान करते हैं भाजपा को जीत की बहुत-बहुत बधाई लेकिन नामांकन के दिन से ही भारतीय जनता पार्टी ने जमकर के तंत्र का दुरुपयोग किया हम लगातार आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत चुनाव आयोग से करते रहे लेकिन भाजपा के खिलाफ कोई भी कार्रवाई देखने को नहीं मिली चुनाव के आखिरी दो दिनों में भारतीय जनता पार्टी ने घर-घर पैसा और शराब पार्टी रुद्रप्रयाग में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की गाड़ी में खुलेआम दारू पकड़ी गई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसका लाइव प्रसारण भी किया लेकिन उसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई इससे साबित होता है कि प्रशासन ने जमकर भाजपा प्रत्याशी का साथ दिया।

 

 

करन माहरा ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव मुख्यमंत्री और भाजपा की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ चुनाव था इसीलिए भाजपा ने एक और जहां तंत्र और धन का पूरा – पूरा दुरुपयोग किया वहीं दूसरी ओर भाजपा सत्ता विरोधी वोटो को बांटने में सफल रही जिसका लाभ भाजपा प्रत्याशी को मिला अगर बीजेपी विरोधी वोटो को एकजुट करके देखा जाए तो जनादेश स्पष्ट तौर पर भाजपा के खिलाफ है लेकिन लोकतंत्र में अंतोगत्वा जनता जनार्दन के अंतिम फैसले को ही माना जाता है ,और हम केदारनाथ की जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं, और इसके साथ ही प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं कि केदार घाटी के विकास , तीर्थ पुरोहितों और हक हकूकदारियों के हक की लड़ाई वहां के व्यापारियों की समस्याओं घोड़े खच्चर डांडी- कठी वालों के हितों और बेटियों की सुरक्षा और छोटे-छोटे कारोबारी की लड़ाई को हम पुरजोर तरीके से लड़ते रहेंगे, भविष्य में भाजपा विरोधी वोटो का बटवारा ना हो इस पर भी रणनीति बनाई जाएगी ।

 

करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बिना संसाधनों के भी एकजुट होकर पूरी शक्ति से केदारनाथ विधानसभा का उप चुनाव लड़ा और गांव गांव में कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता जनता के बीच पहुंचे , इसके साथ ही कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता ने बहादुरी से सरकार की जन विरोधी नीतियों को आम मतदाता तक पहुंचाने का काम किया और पूरे चुनाव प्रचार में रात दिन एकजुट होकर मेहनत की कांग्रेस के चुनाव प्रचार से भाजपा में भी घबराहट थी ,लेकिन भाजपा विपक्षी वोटो को बांटने में कामयाब रही जिससे उसे जीत मिली ।

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा इस जीत से ज्यादा उत्साहित ना हो क्योंकि घर-घर में जो बेरोजगारों की फौज है बेरोजगार लगातार सड़क पर अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन सरकार के कान पर फिर भी जू नहीं रेंग रही है , इसके अलावा बेटियों की सुरक्षा के सवाल हैं प्रदेश में पहाड़ के विकास के सवाल हैं भू कानून और राजधानी गैरसैंण के जो मुद्दे हैं उन पर कांग्रेस पार्टी सरकार को घेरती रहेगी और जनहित के मुद्दों पर सरकार को चैन से नहीं बैठने देगी उन्होंने कहा कि मेरा पूरा विश्वास है कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अभी से कमर कसेगी और जो कमी इस विधानसभा उपचुनाव में रही होगी उसकी शीघ्र समीक्षा कर हार के कारणों की खोज कर उसको दूर करने का प्रयास करेंगे और निश्चित तौर पर सदन से लेकर सड़क तक जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को भी तेज करेंगे जिन मतदाताओं ने कांग्रेस पार्टी को अपना मत देकर विश्वास किया उनका भी में हृदय से आभार व्यक्त करना चाहूंगा और उनके हित की लड़ाई कांग्रेस पार्टी पुर जोर तरीके से लड़ेगी यह विश्वास मैं उनको दिलाना चाहूंगा ।

 

करन माहरा ने कहां की इसके साथ-साथ झारखंड में इंडिया गठबंधन की जीत निश्चित ही लोकतंत्र की जीत है यह जीत इंडिया गठबंधन को जनहित के मुद्दों पर संघर्ष के लिए प्रेरित करेगी महाराष्ट्र और अन्य उपचुनाव वाले क्षेत्रों में भी कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को मत देने वाले मतदाताओं का हृदय से आभार ।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...