Saturday, March 7, 2026
Home उत्तराखंड अग्निवीर योजना से युवाओं को मिलेंगे चौगुने अवसर, भ्रम फैला रही कांग्रेस:...

अग्निवीर योजना से युवाओं को मिलेंगे चौगुने अवसर, भ्रम फैला रही कांग्रेस: कोठियाल

भाजपा ने अग्निवीर योजना को सैन्य क्षमता में वृद्धि, जागरूक नागरिकों के निर्माण और युवाओं को चौगुना अवसर देने वाला बताया है । पार्टी ने इस विषय पर जन जागरण अभियान चलाने के साथ, विपक्ष पर राष्ट्र विरोधी नीति के तहत युवाओं को भ्रमित करने का आरोप लगाया है ।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता कर्नल अजय कोठियाल ने अग्निवीर योजना के 1 वर्ष 1 महीने 1 दिन पूर्ण होने पर संतोष जताते हुए कहा कि देश के लिए अधिक सक्षम जवानों और जागरूक नागरिकों के निर्माण के उद्देश्यों के साथ यह योजना युवाओं के लिए रोजगार के चौगुने अवसर देने वाली साबित हो रही है । उन्होंने बताया कि अभी इस योजना को शुरू हुए मात्र एक वर्ष हुए हैं और लिहाजा इसका सर्वाधिक परिणाम आगे आएगा । उन्होंने विस्तार से बताया कि सेना की औसत आयु को कम कर यह योजना भारतीय सेना की क्षमता में वृद्धि करने वाली है। सेवा के दौरान सैलरी और बाद में दी जाने वाली एकमुश्त रकम युवाओं के लिए लाभकारी साबित होगी । साथ ही 4 वर्ष के उपरांत राज्य एवं केन्द्र सरकार की नौकरियों में उन्हे आरक्षण मिलेगा और सेना से मिली दक्षता एवं एकमुश्त रकम उनके स्वरोजगार में मददगार साबित होगी । उन्होंने कहा कि यह योजना मजबूत सेना और श्रेष्ठ नागरिक बनाने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है ।

कर्नल कोठियाल ने बताया कि सेना की संख्या में कटौती किए बिना, 4 वर्ष की अवधि के बाद 25 फीसदी को सेना में आगे बढ़ाए जाने से यह योजना अग्निवीर के रूप में चार गुना रोजगार के अवसर तैयार कर रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया किया कि यह योजना अपने शुरुआती दौर में है और अभी पहला बैच का प्रशिक्षण ही पूरा हुआ है। बावजूद इसके परिस्थितियों, जरूरत और अनुभवों के आधार पर इसमें महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं । इसमें उनकी प्रत्येक मौसम एवं परिस्थितियों के काम करने की क्षमता को अधिक बढ़ाने के लिए पूर्व निर्धारित 6 महीने की ट्रेनिंग के अतिरिक्त 7 सप्ताह की एडवांस ट्रेनिंग अलग से दी जा रहीं हैं । अग्निवीर को सेना में आगे बढ़ाने की सीमा को 25 फीसदी से 50 फीसदी करने पर गंभीरता से विचार हो रहा है । उन्होंने इस चिंता को भी बेवजह बताया कि हथियारों की ट्रेनिंग वाले युवा गलत रास्ते पर जा सकते हैं । उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमे अपनी सेना की ट्रेनिंग और देश के युवाओं पर पूरा भरोसा है। प्रशिक्षित युवा राष्ट्र निर्माण ओर सुरक्षा में मददगार साबित होंगे ।

पत्रकार वार्ता में मीडिया द्वारा कांग्रेस की स्वाभिमान यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शौर्य डोभाल ने कहा कि ये वह लोग हैं जिन्होंने सत्ता में रहते सेना और देश की बेहतरी के लिए कभी कोई प्रयास नहीं किया और आज देश और देशवासियों की मजबूती के लिए शुरू की जाने वाली प्रत्येक कार्य का विरोध करते हैं । उन्होंने आरोप लगाया कि अग्निवीर योजना को लेकर भी बिना किसी तथ्यात्मक जानकारी, तकनीकी ज्ञान और व्यवहारिक अनुभवों के कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ राजनैतिक लाभ के लिए युवाओं को भ्रमित करने के प्रयासों में जुट गई हैं । उन्होंने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा, बड़े बड़े विशेषज्ञों के लंबे विमर्श के बाद इस योजना को लाया गया है, इसे अभी समय देने की जरूरत है और अनुभवों के आधार पर सुधार की गुंजाइश बनी हुई है ।

पत्रकार वार्ता का संचालन करने वाले प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि अग्निवीर योजना की अधिक से अधिक जानकारी जनता के मध्य पहुंचाने के उद्देश्य से पार्टी प्रदेश भर में वृहद जनजागरण अभियान चलाए जायेंगे । उन्होंने कहा कि प्रदेश या देश के अंदर अछे कार्यों की शुरुआत करने पर उनका विरोध करना कांग्रेस की आदत हो गई है ।पार्टी कांग्रेस की इन हरकतों को जनता जानती है इसी के तहत पार्टी ने प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों एवं पत्रकार वार्ताओं का आयोजन करने जा रही है ।

RELATED ARTICLES

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से...

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई   देहरादून शहर की हरियाली और...

चार सूत्री मांगों के लिए 11 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व सैनिक जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन- कर्नल राम रतन नेगी

प्रदेश से सैकड़ों पूर्व सैनिक पहुंचेंगे जंतर मंतर- सूर्यकांत धस्माना   देहरादून: देश भर के हजारों पूर्व सैनिक आगामी ग्यारह मार्च को चार सूत्री मांगों को...

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड...

ऐतिहासिक झंडे मेले में झंडे जी के आरोहण के मध्यनज़र पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान

08.03.2026 को श्री झण्डा जी के आरोहण के दृष्टिगत रुट/डायवर्ट प्लान- 1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों...

देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित,

31 संगठित दुकानेंः शहर की हलचल से दूर सुरक्षित फूड स्पेस, देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के...

शाह का मार्गदर्शन, सरकार संगठन के प्रयासों में नया जोश भरेगा: भट्ट

प्रदेश कोर कमेटी बैठक में सरकार संगठन के साथ 27 की रणनीतिक पर होगी चर्चा !   देहरादून 6 मार्च। भाजपा ने गृह मंत्री श्री...

पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

ऋषिकेश। ऋषिकेश में गंगा नदी के बीच बने टापू पर फंसे एक युवक को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने देर रात सफल...

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

9 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज...

प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

55 नई शाखाएं खुलने से सहकारी बैंकों को मिलेगा विस्तार   देहरादून। सूबे में सहकारिता तंत्र को मजबूत बनाने को तीन जनपदों में जिला सहकारी बैंकों की...