Wednesday, June 17, 2026
Home उत्तराखंड शहरी विकास मंत्री डॉ0 प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष...

शहरी विकास मंत्री डॉ0 प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।

शहरी विकास मंत्री ने नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। मंत्री ने कहा कि आवास विकास विभाग द्वारा दो प्रकार के नक्शों की स्वीकृति प्रदान की जाती है जिसमें आवासीय भवनों हेतु 15 दिन तथा व्यावसायिक भवनों के नक्शों को 01 माह के अन्दर स्वीकृति प्रदान की जाती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नक्शों पर एक ही बार में आपत्तियां लगाई जाएं तथा उपभोक्ताओं को किसी भी तरह से अनावश्यक परेशान न किया जाए।

 

उन्होंने कहा कि मानचित्र की स्वीकृति हेतु विभिन्न विभागों से एनओसी प्राप्त करने में लगने वाली समयावधि हेतु संबंधित विभागों से चर्चा की जायेगी ताकि ससमय एनओसी प्राप्त करने में जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

मंत्री ने कहा कि नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आधारभूत संरचना के माध्यम से स्थानीय जनता के लिए लगभग 17 करोड़ रूपये के विकास कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी शहर के अन्तर्गत 22 पार्कों के जीर्णाेद्धार का कार्य किया जा रहा है जिसमें से पहले फेज में 08 पार्कों के जीर्णाेद्धार हेतु डीपीआर प्रस्तावित है।

 

आवास मंत्री ने कहा कि नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के अंतर्गत जनता की सुविधा हेतु के लगभग 12 पार्किंग स्थल बनाये रहे हैं जिसमें से कुछ पार्किंग स्थलों पर कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि शेष पार्किंग स्थलों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में ठण्डी सड़क के समीप लगभग 4 करोड़ 13 लाख रूपये की लागत से पार्किंग का निर्माण कार्य, गरमपानी के समीप लगभग 02 करोड़ 51 लाख रूपये की लागत से लगभग 70 वाहनों की क्षमता के पार्किंग स्थल के साथ एक रेस्टोरेन्ट का निर्माण कार्य, सिंधी चौक के समीप लगभग 22 लाख रूपये की लागत से लगभग 26 वाहनों की क्षमता के पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य, कलेक्ट्रेट, नैनीताल के समीप लगभग 12 करोड़ 69 लाख रूपये की लागत से लगभग 192 वाहनों की क्षमता के पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य तथा सातताल के समीप लगभग 02 करोड़ रूपये की लागत से लगभग 70 वाहनों की क्षमता वाले पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है शेष पार्किंग स्थलों के निर्माण कार्य गतिमान हैं।

 

मंत्री ने कहा कि नैनीताल में सैलानियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला विकास प्राधिकरण नये पार्किंग स्थलों के निर्माण पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के अंतर्गत आवासीय प्रोजेक्ट के कार्य भी किये जाएं इसके लिए भूमि की उपलब्धता पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के अंतर्गत नियोजित विकास हो एवं सभी लोग नक्शे पास कराएं। मंत्री ने कहा कि विकास प्राधिकरणों का मकसद यही है कि संबंधित क्षेत्र में नियोजित विकास हो सके ताकि जनता को दीर्घकालिक समयावधि तक परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

शहरी विकास मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राधिकरण के तहत चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यों को ससमय पूर्ण किया जाए जिससे जनता को समय पर सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में आयोजित की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्ता’

- "लोक सेवा ही संकल्प- 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विषय पर केंद्रित पुस्तिका के अनावरण से शुरु हुई एक...

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में सम्पन्न

एडवेंचर टूरिज्म इवेंट्स | अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव । प्रशिक्षण कार्यक्रम | आध्यात्मिक गंतव्य योजनाएँ - सर्वसम्मति से अनुमोदित देहरादून, 16 जून 2026: उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद...

UKSSSC ने निकाली 398 पदों पर भर्ती, 22 जून से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल के अधीनस्थ न्यायालयों (सिविल न्यायालय एवं कुटुंब न्यायालय) में विभिन्न पदों पर भर्ती...

शॉर्टकट के चक्कर में रास्ता भटके चार यात्री, SDRF ने रात के अंधेरे में किया सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में मुख्य रास्ते से भटके चार यात्रियों को SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत...

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

देहरादून: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के सत्यापन के लिए BLA को साथ लेकर जाएं BLO- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की सीईओ ने की समीक्षा, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश   देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी....

कोटद्वार से गोपेश्वर और ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र के लोगों को परिवहन सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने मंगलवार...

कर्णप्रयाग में एनएच-07 पर यातायात सुचारु, विवाद के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा

चमोली:कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। कर्णप्रयाग के पंच पुलिया क्षेत्र में यात्रियों के एक समूह और...

ब्रेकिंग: NEET में सफलता नहीं मिलने से निराश युवती ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मिला शव

देहरादून। राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः 21 जून को प्रात 7 बजे से परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल में होगा सामूहिक योगाभ्यास   देहरादून। योग दिवस के आयोजन को...