Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड शराब-खनन में राजस्व वृद्धि और माफिया सफाए की तकलीफ है कांग्रेस को

शराब-खनन में राजस्व वृद्धि और माफिया सफाए की तकलीफ है कांग्रेस को

  • खनन और शराब माफियाओं की सरंक्षक रही हरदा सरकार: भट्ट
  • कांग्रेस के दागदार इतिहास के मुकाबले भाजपा का कार्यकाल बेदाग

 

देहरादून 26 मार्च। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब भाजपा वर्षवार रिपोर्ट कार्ड समाने रखती हैं तो कांग्रेस अपने किए पर माफी मांगकर भी पलट जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेशक अपने काले कारनामे याद नही करना चाहती है, लेकिन जनता की याददाश्त बहुत तेज है।आज हरीश रावत अपनी सरकार के उन कामों पर बहस चाहते हैं जिनपर 2022 चुनाव में वे जनता से माफी मांग चुके हैं और नकारे भी गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने हरदा और कांग्रेस नेताओं द्वारा बार बार शराब और खनन नीति को लेकर झूठे आरोपों पर जबरदस्त पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की कुशल नीति और सख्त प्रबंधन के चलते शराब और खनन जैसे क्षेत्र भी राज्य की आर्थिकी का बड़ा स्रोत बन गए हैं। कांग्रेस की सरकारों ने जिस खनन व्यवसाय को माफियाओं की जागीरदारी बनाकर अपने नेताओं के पेट भरने का काम किया। आज वही खनन प्रदेश के राजस्व में बड़े सहयोगी के रूप में स्थापित हुआ है। केंद्र द्वारा भी हमारे काम को देखते हुए लगातार दो बार दो सौ करोड़ रुपए का इनाम दिया है जो कांग्रेस सरकारों के कुल खनन राजस्व से भी अधिक है। आज शराब की नीतियों को बनाने से लेकर उसके क्रियान्वहन तक में पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से काम हो रहा है। नतीजा ये है कि माफियाओं का शराब कारोबार से पूरी तरह सफाया हो गया है।

 

उन्होंने तंज कसा, कांग्रेस की यही तकलीफ है कि उनके द्वारा पनपाए गए शराब और खनन माफिया अब मैदान से पूरी तरह साफ हो गए हैं। धामी सरकार के इन दोनों क्षेत्रों में किए गए जा रहे प्रयासों से आज जनता बेहद प्रसन्न है। क्योंकि राज्य ने तो वह दौर भी देखा है जब कांग्रेस सरकारें खनन और शराब की नीतियां माफियाओं के साथ बैठकर बनती थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री के निजी सचिव कैमरे पर शराब पर माफियाओं के साथ रणनीति बनाते नजर आए। शराब के ब्रांड में एकाधिकार का दौर यदि किसी सरकार में नजर आया तो वह भी हरीश रावत सरकार थी। इसी तरह मिट्टी से सोना बनाने वाले अपने चहेतों को लाभ दिलाने के लिए हरदा ने रातों-रात पतित पावनी गंगा नदी को नाले में दर्ज करा दिया था। उन्होंने हैरानी जताई कि ऐसे तमाम मुद्दों पर अपनी गलती स्वीकार करते हुए स्वयं पूर्व सीएम ने 2022 के चुनाव में जनता से माफ करने की अपील तक की थी। लेकिन देवभूमि की समझदार और दूरदर्शी जनता ने उनकी गलती को पाप मानकर आजीवन नकारे जाने की सजा दी थी। कांग्रेस की नीयत इसी मे दिखती है कि पहले 2017 में अपनी सरकार के तमाम मुद्दों को सही ठहराते हुए चुनाव लड़ते हैं और हारते हैं। फिर 2022 में उन्हीं कामों को गलत मानते हुए माफी मांगते हैं और हारते हैं। अब एक बार फिर 2027 चुनाव के लिए उन्हीं गलत कामों को हमारा झूठ बता रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्षवार रिपोर्ट कार्ड को चेक कर रही है, वहीं 2017 में फेल तत्कालीन रिपोर्ट कार्ड पर बहस करना चाहते हैं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि कांग्रेस की यह सीनाजोरी पुनः काम नहीं आने वाली है और परिणाम भाजपा सरकार की हैट्रिक के रूप में सामने आएगा।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...