Friday, October 30, 2026
Home उत्तराखंड डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ....

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के अनुमोदन के उपरांत सभी पदोन्नत शिक्षा अधिकारियों को नवीन तैनाती दे दी गई है। इस संबंध में सचिव शिक्षा ज्योति यादव की ओर से पदोन्नति/पदस्थापना आदेश जारी कर दिया गया है।

 

शिक्षा विभाग में कार्मिकों की पदोन्नति को लेकर विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के द्वारा दिये गये निर्देशों को युद्ध स्तर पर अमलीजामा पहनाया जा रहा है। डाॅ. रावत ने समय-समय पर आयोजित विभागीय समीक्षा बैठकों में पदोन्नति को लेकर स्पष्ट निर्देश दिये गये कि किसी भी कार्मिक की पदोन्नति को लम्बित न रखा जाय, उन्होंने कहा कि पदोन्नति कार्मिकों को मूल अधिकार है वह इससे वंचित नहीं रखे जा सके। इसी क्रम में विभाग में संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों के सापेक्ष डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को पदोन्नत किया गया, जिन्हें विभागीय मंत्री के अनुमोदन के उपरांत नवीन तैनाती दे दी गई है। जिसमें संयुक्त शिक्षा निदेशक के पद पर पदोन्नत करते हुये विजयपाल सिंह को सीमेट में विभागाध्यक्ष के पद पर नवीन तैनाती दी गई।

 

इसी प्रकार चंदन सिंह बिष्ट को संयुक्त निदेशक महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा, आकाश सारस्वत को प्राचार्य डायट रूड़की तथा गोविंद राम जायसवाल को संयुक्त निदेशक महानिदेशालय विद्यालयी शिक्षा के साथ-साथ प्रभारी अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। जगदीश प्रसाद काला को मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून, सुरेश चन्द्र आर्य को सीईओ नैनीताल, विनय आर्य को सीईओ बागेश्वर, प्रेमलाल भारती को सीईओ उत्तरकाशी, पुष्कर लाल टम्टा को सीईओ ऊधमसिंह नगर, चण्डी प्रसाद रतूड़ी को सीईओ चम्पावत, अमित कोटियाल को सीईओ चमोली और संजीव जोशी को सीईओ हरिद्वार बनाया गया।

 

इसके अलावा मंजू भारती को प्राचार्य डायट, देहरादून, श्रीकांत पुरोहित को संयुक्त निदेशक मध्याहन भोजन, पंकज शर्मा को संयुक्त निदेशक, निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, शैलेन्द्र अमोली को संयुक्त निदेशक प्रारंम्भिक शिक्षा, तरूण कुमार पंत को उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड का अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई जबकि रणजीत सिंह नेगी को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है वह सीईओ पौड़ी के सेवानिवृत्ति के उपरांत पौड़ी जनपद की कमान सम्भालेंगे। इन शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति के उपरांत नवीन जिम्मेदारी मिलने से विभागीय कार्यों में और तेजी आयेगी, जिसका सीधा फायदा प्रदेश के छात्र-छात्राओं को मिलेगा।

 

शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नत कर उन्हें नई जिम्मेदारी दे दी गई है। इन सभी पदोन्नत अधिकारियों के अनुभव और दक्षता से विभागीय कार्यों में और अधिक गति आएगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।- डाॅ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखण्ड।

RELATED ARTICLES

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...

पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

देहरादून में निराश्रित और पालतू पशुओं के प्रबंधन के लिए बनेगा पोर्टल, डेयरियों का होगा सर्वे   देहरादून। जनपद में निराश्रित एवं पालतू पशुओं के बेहतर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...

पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश

देहरादून में निराश्रित और पालतू पशुओं के प्रबंधन के लिए बनेगा पोर्टल, डेयरियों का होगा सर्वे   देहरादून। जनपद में निराश्रित एवं पालतू पशुओं के बेहतर...

गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल

अंकिता भंडारी हत्याकांड, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा से बच रही धामी सरकार: कांग्रेस देहरादून:  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील

बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख   देहरादून – मसूरी-देहरादून विकास...

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी

मसूरी में बारिश से बढ़ी ठंड   देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। केदारनाथ और गंगोत्री धाम में बर्फबारी होने...

शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ...

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान श्री बद्री...

मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति

पौड़ी । जनपद में मतदाताओं की सुविधा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदेय स्थलों के युक्तिकरण को लेकर जिलाधिकारी/जिला...