Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, पूर्वमध्यमा में 92 तथा...

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, पूर्वमध्यमा में 92 तथा उत्तरमध्यमा में 88.48 फीसदी रहा रिजल्ट

  •  शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से जारी किया परिणाम
  • सूबे में 1775 छात्र-छात्राओं ने दी संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं

 

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। सूबे के संस्कृत शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज पश्चिम बंगाल से वर्चुअल माध्यम से जुड़ कर बोर्ड परीक्षओं के परिणाम जारी किये। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण एवं श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी। डा. रावत ने बताया कि परीक्षा वर्ष 2026 में कुल 1775 छात्र-छात्राओं ने संस्कृत बोर्ड की परीक्षा दी, जिसमें से इंटरमीडिएट में 88.48 प्रतिशत जबकि हाईस्कूल में 92 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुुये।

 

सूबे के संस्कृत शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि संस्कृत बोर्ड परीक्षा का परीक्षा परिणाम समय पर जारी कर दिया गया है। इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं बोर्ड परीक्षा के आयोजन से जुड़े कार्मिकों की जमकर तारीफ की। संस्कृत बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करने के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से जुड़े विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने बताया कि इस वर्ष परिषदीय परीक्षा में कुल 1775 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुये, जिसमें से पूर्वमध्यमा (हाईस्कूल) में 950 जबकि उत्तरमध्यमा (इंटरमीडिएट) में 825 शामिल थे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पूर्वमध्यमा (हाईस्कूल) का कुल परीक्षाफल 92 फीसदी रहा जबकि उत्तरमध्यमा (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट 88.48 फीसदी रहा है। डा. रावत ने परिषदीय परीक्षा में उत्तीर्ण एवं प्रवीणता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के साथ फोन पर बातचीत कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की, साथ ही उन्होंने बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने में असफल रहे छात्र-छात्राओं को निराश न होने की बात कही। उन्होंने असफल छात्रों से एक बार फिर से बोर्ड परीक्षओं की तैयारी के लिये जुटने को कहा ताकि बेहतर अंकों के साथ बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हो सके।

 

संस्कृत शिक्षा (प्रभारी) निदेशक कंचन देवराड़ी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल आज संस्कृत निदेशालय (देहरादून) में घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि विभागीय मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में इस वर्ष की परिषदीय परीक्षा को तय समय सीमा के अंतर्गत पूरा किया गया और छात्र-छात्राओं की परीक्षाओं का मूल्यांकन कर पारदर्शिता के साथ परीक्षा परिणाम माननीय मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत की वर्चुअल उपस्थिति में घोषित कर दिया गया है। परीक्षा का परीणाम विभागीय वेबसाइट व डीजीलाॅकर पर अपलोड कर दिया गया है, जहां से छात्र-छात्राएं सुविधानुसार अपना-अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।

 

इस अवसर पर सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक गैरोला, सचिव उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद पद्माकर मिश्र, संयुक्त निदेशक संस्कृत शिक्षा मंजू भारती, उप निदेशक संस्कृत शिक्षा वाजश्रवा आर्य तथा उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा जगदीश प्रसाद सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

संस्कृत बोर्ड परीक्षा में ये रहे अव्वल

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की 10वीं बोर्ड परीक्षा की श्रेष्ठता सूची में श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय भगवान राम, परशुराम मंदिर प्रकाशनगर देहरादून के छात्र रूद्रांश उनियाल ने 88.2 फीसदी अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया जबकि 87.4 प्रतिशत अंक हासिल कर गुरूकुल संस्कृत उत्तरमाध्यमा विद्यालय ज्वालापुर, हरिद्वार के छात्र प्रिंस पुण्डीर ने द्वितीय स्थान पर प्राप्त किया। वहीं श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय भगवान राम, परशुराम मंदिर प्रकाशनगर देहरादून के छात्र अनमोल तथा दुर्गादत्त कपिलाश्रमी संस्कृत उत्तरमाध्यमा विद्यालय हल्द्वानी के छात्र प्रकाश चन्द्र पाठक ने 86-86 फीसदी अंक लाकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 

इसी प्रकार इंटरमीडिएट में जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तरमाध्यमा विद्यालय श्रीनगर के छात्र सक्षम प्रसाद ने 93.4 प्रतिशत अंक लाकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं गुरूकुल संस्कृत उत्तरमाध्यमा विद्यालय ज्वालापुर हरिद्वार के छात्र अर्जुन कुमार ने 90.8 फीसदी अंक लाकर श्रेष्ठता सूची में दूसरे स्थान प्राप्त किया। जबकि तीसरे स्थान पर द्रोणस्थली आर्ष कन्य गुरूकुल विद्यालय देहरादून की छात्रा अदिति जांगिड़ ने 88.6 अंक अर्जित कर तीसरा स्थान हासिल किया।

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...