Saturday, August 1, 2026
Home उत्तराखंड कांग्रेस बताए, 22 में कौन से टिकट बेचे, 27 में किसकी हुई...

कांग्रेस बताए, 22 में कौन से टिकट बेचे, 27 में किसकी हुई एडवांस बुकिंग: भाजपा

  • कांग्रेस अध्यक्ष पर लेनदेन के आरोप गंभीर, कांग्रेस नेतृत्व करे कार्रवाई: चमोली
  • आरोप लगाने वाली नेत्री ने बड़े कांग्रेस नेताओं से करीबी का खुलासा भी किया : भाजपा
  • राजनैतिक दल के नाते भाजपा का कर्तव्य विपक्षी गड़बड़ियों को उजागर करना : चमोली

 

देहरादून 12 अप्रैल। भाजपा ने कांग्रेस पर लगे टिकट बेचने के आरोपों को गंभीर बताते हुए तत्काल स्पष्टीकरण की मांग की है। पार्टी के वरिष्ठ विधायक और प्रदेश प्रवक्ता श्री विनोद चमोली ने कहा है कि कांग्रेस को सार्वजनिक करना चाहिए, कौन से टिकट 22 चुनाव में बेचे गए थे और 27 के लिए किन 25 की बुकिंग की गई है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को भी चुनौती दी है कि वे भी अपने अध्यक्ष से पूछे कि जिस रकम देने का दावा वायरल वीडियो में किया गया है उसका उपयोग कहां हुआ। जहां तक भाजपा पर प्रचारित करने के आरोप हैं तो प्रतिद्वंदी राजनैतिक दल और जागरूकता के नाते हमारे कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है सवाल उठाना। पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के माध्यम से बोलते हुए श्री चमोली ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाने वाली एक सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व कांग्रेस नेत्री हैं। उन्होंने गोदियाल के साथ कुछ लेनदेन को लेकर अपनी बात कही है। उनकी आपसी लेनदेन और जिन पैसों की बात वे कांग्रेस को देने की कह रही, स्पष्ट होना चाहिए कि वह कांग्रेस के काम में लगा है या उसका उपयोग व्यक्तिगत किया गया। हालांकि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है, फिर उम्मीद है कि वहां अवश्य उन्होंने गंभीरता से लिया होगा कि पैसे का उपयोग किस तरीके से किया गया। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, कांग्रेस नेतृत्व को पूछना चाहिए कि इन रकमों का क्या हुआ और दुरुपयोग होने पर कार्रवाई होनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा, आरोपों में ये भी कहना कि पिछली बार 2027 के चुनाव में गोदियाल द्वारा 18 विधानसभा टिकट बेचे गए हैं और वर्तमान में भी 25 विधानसभा टिकटों का सौदा हो चुका है, बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला है। सबसे दुखद बात है कि अभी तक कांग्रेस की तरफ से इसका खंडन नहीं किया गया है और ना ही कांग्रेस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई की है। चूंकि कांग्रेस हमारा एक प्रमुख विपक्षी दल है, प्रदेश में उन्होंने सरकार भी चलाई है। ऐसे में यह जवाबदेही कांग्रेस की बनती है कि वह बताएं, जो 18 टिकट कांग्रेस ने बेचे, वह कौन से थे। और अब वो 25 टिकट कहां से हैं जिनकी एडवांस बुकिंग की बात सामने आ रही है। उन्होंने तंज किया कि कांग्रेस की सरकारों ही नहीं संगठन के अंदर भी जबरदस्त भ्रष्टाचार है, इससे हम अच्छी तरह वाकिफ हैं। टिकट बेचने के आरोप तो गोदियाल जी के पहले कार्यकाल में भी उनके ही नेताओं द्वारा तत्कालीन प्रभारी एवं अन्य नेताओं पर लगाए गए थे। चूंकि अब एक भुक्तभोगी, जो कांग्रेस में रहकर गोदियाल, हरीश रावत आदि बड़े नेताओं का करीबी रही हों, वो सामने से आरोप लगा रही हैं। ऐसे कांग्रेस नेतृत्व की गंभीरता से लेना चाहिए और सार्वजनिक स्पष्टीकरण देना चाहिए।

 

वहीं कांग्रेस द्वारा महिला नेत्री को भाजपा से जोड़ने वाले आरोपों पर पलटवार कर कहा कि कोई भी व्यक्ति कांग्रेस पार्टी और उसके अध्यक्ष पर आरोप लगाएगा तो निश्चित तौर पर प्रतिद्वंदी राजनैतिक दल होने के नाते हमारा कार्यकर्ता उसे उठाएगा। वो मीडिया, सोशल मीडिया आदि माध्यमों से जनता के सामने उन मुद्दों को चर्चा में लेकर आएगा। हम राजनीतिक दल है और विपक्ष की कमियों का राजनीतिक लाभ हम लेंगे ही, साथ ही जनता को जागरूक भी करेंगे। लेकिन उसने जो भी विषय लिया है, उसमें उन्होंने अपनी नजदीकी गणेश गोदियाल और हरीश रावत के साथ वीडियो द्वारा दिखाई है। जो स्पष्ट बताता है कि कहीं ना कहीं वह स्वयं कह रही है कि कांग्रेस के अंदर वह रही है, उनके तमाम बड़े नेताओं से करीबी भी रही है। अभी तो सवाल ये हुई है कि उसके अनुसार गणेश गोदियाल हरीश रावत के खिलाफ माहौल बनाते रहे, प्रीतम सिंह के विरुद्ध भी क्या कुछ नहीं किया, हरक सिंह रावत के लिए कहा तो पब्लिक डोमेन में है। अब वह व्यक्तिगत और अंदरूनी बातचीत को सार्वजनिक कर रही है, तो स्पष्ट हो जाता है कि वह किसके नजदीक रही है। उन्होंने चेताते हुए कहा कि जनता सब देख रही है और पूर्व के कांग्रेसी कृत्यों से भी अच्छी तरह वाकिफ है। लेकिन जिस तरह के आरोप भविष्य की राजनीति को लेकर लगाए जा रहे हैं वह राजनैतिक शुचिता और नैतिकता के लिए भी बेहद गंभीर विषय है

RELATED ARTICLES

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देहरादून में पहली बारिश नहीं झेल पाया 16 करोड़ की लागत गई गड्ढे में 16 दिनों में ही हुआ क्षतिग्रस्त देहरादून-पौंटा राजमार्ग पर आवागमन...

देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राजमार्ग पर टौंस नदी के ऊपर बना नया पुल शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद सवालों के घेरे में आ...

शिक्षा मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान दिया पद से इस्तीफा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. उनके ख़िलाफ़ क़रीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल...

नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजाः हॉटस्पॉट क्षेत्रों का जीआईएस विश्लेषण कर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता-डीएम सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश, नशा मुक्ति केंद्रों की होगी सख्त निगरानी स्कूल पाठ्यक्रम...

जिला प्रशासन की पहल से पर्यटकों और यात्रियों को मिल रहा पहाड़ी स्वाद, हिमालय किचन बनीं महिलाओं की आत्मनिर्भरता का माध्यम

रीप परियोजना के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पौष्टिक पहाड़ी भोजन, स्थानीय उत्पादों की भी हो रही अच्छी बिक्री मुख्यमंत्री पुष्कर...

फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

देहरादून। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने शुक्रवार को रिंग रोड़, लाडपुर स्थित उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के कार्यालय में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के...

पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुलदार की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी की साजिश नाकाम

SSP पौड़ी के कुशल निर्देशन में पौडी पुलिस लगातार कर रही खुलासे गुलदार का किया शिकार, खाल बेचने की थी तैयारी, पुलिस टीम की सटीक...

मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप...

STF, उत्तराखण्ड की बड़ी कार्यवाही – अन्तर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर खुलवाते थे बैंक खाते, उन्हीं खातों का OLX Fraud सहित विभिन्न साइबर अपराधों में करते थे इस्तेमाल   देहरादून। उत्तराखंड...

वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी- मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड और राज्य स्तरीय बाघ संचालन समिति की बैठक सम्पन्न वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं में साहसिक प्रदर्शन करने...

लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण

अधिकारियों को दिए तय समय पर निर्माण पूरे करने के निर्देश   देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने मसूरी, कोल्हूखेत के पास पानी वाले...