Monday, November 2, 2026
Home उत्तराखंड बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य- मुख्य विकास अधिकारी

बैंकर्स और विभागीय अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य- मुख्य विकास अधिकारी

मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने ली जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक

साइबर अपराध एवं डिजिटल बैंकिंग की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश

 

पौड़ी।  कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति (डीएलआरसी/डीसीसी) की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने विभिन्न बैंकर्स एवं विभागीय अधिकारियों के साथ वित्तीय समावेशन, स्वरोजगार एवं ऋण संबंधी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लंबित ऋण प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना तथा पर्यटन विभाग से संचालित स्वरोजगार योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें तथा जिन प्रकरणों में अभिलेख अधूरे हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण कराया जाए।  उन्होंने सभी बैंक शाखाओं को वित्तीय साक्षरता शिविर नियमित रूप से आयोजित करने के निर्देश देते हुए कहा कि साइबर अपराध से बचाव, डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई लेनदेन, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचायी जाए, ताकि आमजन डिजिटल सेवाओं का सुरक्षित एवं अधिकाधिक उपयोग कर सकें।

 

किसान क्रेडिट कार्ड योजना (केसीसी) की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए जनपद में 25 हजार किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर केसीसी से जोड़ने के निर्देश भी दिए।  पर्यटन विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने वाहन मद एवं गैर वाहन मद के लंबित आवेदनों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं होम स्टे योजना एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

 

बैठक में एलडीएम किशन सिंह रावत ने बताया कि जनवरी से मार्च 2026 के बीच जनपद के 15 विकासखंडों में कुल 213 वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किए गए। उन्होंने जानकारी दी कि मार्च 2026 तिमाही के दौरान 1558 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए, जबकि अब तक जनपद में कुल 12101 किसान योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत जनपद को प्राप्त 725 लाभार्थियों के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।

 

बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी, मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक अवतार सिंह कंडारी, आरबीआई से भारत आनंद, एचडीएफसी बैंक प्रबंधक प्रदीप राणा, सहायक लीड बैंक अधिकारी भूपेश नौटियाल, वित्त समन्वयक एनआरएलएम धनंजय भट्ट सहित विभिन्न विभागों एवं बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -



Most Popular

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064 की नियमित समीक्षा करने के मुख्य सचिव को दिए निर्देश 6...

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में महिलाओं को प्रोत्साहन   पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के श्रीनगर...

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी सख्त चेतावनी   देहरादून- राजधानी...

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के मुख्य सभागार में ‘शक्ति समागम:...

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से...

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए...

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी किया गया चिह्नीकरण, यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी   देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान की...

राष्ट्रीय महिला आयोग के तीन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, अधिकार संरक्षण एवं नेतृत्व विकास पर रहेगा जोर

30 अक्टूबर को policeline Race Course देहरादून में प्रातः 10:00 बजे से महिला जनसुनवाई एवं ऋषिकेश एम्स में अपराह्न 2:30 बजे से ‘शक्ति...

डेढ़ दर्जन शिक्षा अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के अनुमोदन के बाद मिली नई जिम्मेदारी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को संयुक्त शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों पर पदोन्नत किया गया है। शिक्षा मंत्री डाॅ....

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला खेल कार्यालय पौड़ी...