Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड पानी की टंकी पर चढ़कर स्वयं के आत्मदाह की धमकी देने पर...

पानी की टंकी पर चढ़कर स्वयं के आत्मदाह की धमकी देने पर उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला व अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

  • सरकारी कार्यों में बाधा डालने पर कोतवाली डालनवाला पर दर्ज किया गया अभियोग

 

ज्योति रौतेला –प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस एवं नर्सिंग बैरोजगार संगठन के अन्य सदस्य अपनी मांगों को लेकर परेड ग्राउण्ड स्थित प्रतिबन्धित पेयजल विभाग की पानी की टंकी में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गये थे, जिनको काफी समझाने पर भी वे नीचे नहीं उतरे एवं लगातार अपनी मांगों को मनवाने के लिए दबाव बना रहे थे, इस दौरान उनके बाकी सदस्यों द्वारा पानी की टंकी के नीचे एकत्रित होकर जूलूस/धरना-प्रदर्शन किया गया। मौके पर आए पुलिस एवं प्रशासन के उच्चाधिकारियो द्वारा उक्त प्रदर्शन कारियो को समझाने का काफी प्रयास किया गया पर वे नहीं माने, जिस कारण परेड ग्राउण्ड व पानी की टंकी के आसपास शान्ति व सुरक्षा के दृष्टिगत दिन व रात्रि के समय पुलिस बल नियुक्त किया गया।

 

मई को ज्योति रौतेला द्वारा जबरन अपनी मांगों को मनवाने के लिए विधि विरुद्ध तरीके से अपने ऊपर पैट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी देकर माचिस निकाल ली, जिस पर प्रशासन द्वारा विनती करते हुए ऐसा कृत्य न करने को कहा गया। इसी दौरान नर्सिंग एकता मंच व अन्य संगठनों के सदस्यों द्वारा परेड ग्राउण्ड से बाहर आकर मुख्य सड़क पर जाम लगाकर यातायात में अवरोध पैदा करते हुए नारेबाजी की गयी, जिस पर प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन देकर मुख्य सड़क मार्ग को खुलवाया गया था।

 

13 मई को प्रदर्शनकारियों की आत्मदाह की धमकी के दबाव में प्रशासन द्वारा आनन-फानन में इनकी मांगों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया, जिस पर प्रस्ताव शासन को भेजे जाने व जबरन अपनी मांगें मनवाने एवं प्रशासन के आग्रह पर ज्योति रौतेला अपने 04 अन्य साथियों के साथ पानी की टंकी से नीचे उतर आयी।

 

ज्योति रौतेला के साथ पानी की टंकी में चढ़े उनके 04 अन्य साथियों व अन्य प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क जाम कर लोगो के आवागमन, पेयजल व अन्य महत्वपूर्ण सरकारी कार्यो में अवरोध उत्पन्न करने, लोक सेवक के आदेशों की अवज्ञा करने तथा अपने पास ज्वलनशील पदार्थ को लेकर उसे स्वयं के ऊपर डालकर आत्मदाह के प्रयास की धमकी देने, लोक शान्ति भंग कर लोक सम्पत्ति का सदोष अवरोध कर जनमानस को असुविधा पहुँचाने के संबंध में दिनांक 13 मई को कोतवाली डालनवाला में ज्योति रौतेला व उनके अन्य सहयोगियों के विरुद्ध BNS की विभिन्न धाराओं व 23 पैट्रोलियम अधिनियम में पंजीकृत किया गया है।

RELATED ARTICLES

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...

राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज की सोच में आया बहुत सकारात्मक परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता   रुद्रप्रयाग: प्रदेश के...

पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

देहरादून। मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन की महिला कार्मिकों के पुरानी पेंशन योजना (OPS) से जुड़े प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा (NOPRUF),...

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की ग्राम सभा महतोलियागांव-नदगल के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मोटर मार्ग...

मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश 14 सितम्बर तक 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन, 66.07 लाख...

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर   पौड़- निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर मंगलवार को राजनीतिक...