Sunday, May 17, 2026
Home उत्तराखंड देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन...

देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम

देहरादून। कैंट थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान राजेंद्र नगर कौलागढ़ क्षेत्र में सिरमौर मार्ग पर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन से करीब 1 करोड़ 55 लाख रुपये की नगदी बरामद की है। पुलिस ने वाहन को सीज कर मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी है। बरामद रकम के संबंध में वाहन सवार कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। जानकारी के अनुसार, 15 मई को कैंट पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान MH12XT 3245 नंबर की महिंद्रा स्कॉर्पियो को रोककर जांच की गई। वाहन चालक ने अपना नाम सतीश भाई निवासी मेहसाणा, गुजरात बताया। उसके साथ वाहन में जसवंत संघ बनाजी निवासी पाटन और सचिन पटेल निवासी विसनगर, गुजरात सवार थे।

पुलिस ने जब वाहन के दस्तावेज मांगे तो चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। संदेह होने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें चालक ने वाहन में भारी मात्रा में नकदी होने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि रकम को वाहन की बीच और पिछली सीट के बीच बने सीक्रेट केबिन में छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने आयकर विभाग को अवगत कराया। मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर और आयकर विभाग की टीम पहुंची। उनकी मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर सीक्रेट केबिन से करीब 1 करोड़ 55 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

पूछताछ में वाहन चालक ने बताया कि वह उक्त रकम बनारस से लेकर आया था और इसे अपने साथ बैठे जसवंत को सौंपना था। हालांकि, रकम के स्रोत से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। फिलहाल आयकर विभाग की टीम तीनों व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है और बरामद धनराशि का आकलन किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जाएगी। वहीं पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को सीज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

कृषि विभाग में मंगलवार को होगा नो व्हीकल डे : कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 16 मई। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा...

कोटी-चंबा सड़क हादसा: मोहित डिमरी की आवाज का बड़ा असर, पीड़ित राहुल के परिवार को मिली ₹3 लाख की आर्थिक सहायता प्रशासन...

प्रशासन ने देर से ही सही सुध ली; युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा- "प्रधानमंत्री राहत कोष की राशि और पत्नी के रोजगार...

मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए विधिक एवं संस्थागत व्यवस्था प्रभावी रूप से कार्य कर रही है- मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कृषि विभाग में मंगलवार को होगा नो व्हीकल डे : कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 16 मई। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा...

कोटी-चंबा सड़क हादसा: मोहित डिमरी की आवाज का बड़ा असर, पीड़ित राहुल के परिवार को मिली ₹3 लाख की आर्थिक सहायता प्रशासन...

प्रशासन ने देर से ही सही सुध ली; युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा- "प्रधानमंत्री राहत कोष की राशि और पत्नी के रोजगार...

मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए विधिक एवं संस्थागत व्यवस्था प्रभावी रूप से कार्य कर रही है- मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को...

मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई

अरीना की कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत- धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में...

महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक

भगदड़ और दुर्घटना जैसी घटनाओं पर श्रद्धालुओं को मिलेगा बीमा लाभ- सतपाल महाराज   देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा...

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत

समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री ने दिये अधिकारियों को निर्देश कहा, एससीईआरटी में प्रतिनियुक्ति से भरे जायेंगे रिक्त पद देहरादून। राज्य के सभी अटल उत्कृष्ट...

देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम

देहरादून। कैंट थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान राजेंद्र नगर कौलागढ़ क्षेत्र में सिरमौर मार्ग पर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन से करीब 1...

जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी

सूचना महानिदेशक ने खुद से की “नो व्हीकल डे” की शुरुआत देहरादून।  सिर्फ आदेश जारी करना आसान होता है, लेकिन खुद उस रास्ते पर चलकर...

अब आकाशवाणी बन रहा है, वाणिज्यिक प्रसारण

देहरादून। आज के समय में जब मीडिया के बड़े घराने अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए ब्रेकिंग न्यूज़ बनाकर शहरी और बड़ी खबरों को चलाते...

मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का...