Wednesday, September 16, 2026
Home उत्तराखंड अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह...

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत

  • समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री ने दिये अधिकारियों को निर्देश
  • कहा, एससीईआरटी में प्रतिनियुक्ति से भरे जायेंगे रिक्त पद

देहरादून। राज्य के सभी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर एक सप्ताह के भीतर तैनाती की जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को शीघ्र काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा एससीईआरटी में शैक्षणिक संवर्ग के रिक्त पदों को भी प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भरा जायेगा ताकि शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

 

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज यमुना कालोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में एक सप्ताह के भीतर रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती को आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल शिक्षकों की काउंसलिंग आयोजित की जाय और उन्हें वरियता क्रम में नवीन तैनाती दी जाय, ताकि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को तत्काल दूर कर पठन-पाठन को सुचारू रखा जा सके।

डाॅ. रावत ने एससीईआरटी में लम्बे समय से रिक्त चल रहे शैक्षणिक सवंर्ग के पदों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि एससीईआरटी में शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम सुचारू रखने के लिये रिक्त पदों को भरा जाना आवश्यक है। जब तक एससीईआरटी का पृथक ढंाचा स्वीकृत नहीं हो जाता है तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रिक्त पदों को प्रतिनियुक्ति से भरे जाने का निर्णय लिया गया है। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शीघ्र वित्त व कार्मिक विभाग से समन्वय स्थापित कर डायटों की नियमावली को मंत्री परिषद की आगामी बैठक में प्रस्तुत करें। डाॅ. रावत ने बताया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत लम्बे समय से शिक्षकों का पदोन्नति प्रकरण लम्बित है। जिसको लेकर उन्होंने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के सीएससी से वार्ताकर शीघ्र प्रकरण को हल कराने को कहा ।

 

बैठक में सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा दीप्ति सिंह, अनु सचिव विकास श्रीवास्तव, प्रभारी निदेशक माध्यमिक शिक्षा डाॅ. मुकुल सती, अपर निदेशक माध्यमिक (कुमाऊं) मेहरबान सिंह बिष्ट, अपर निदेशक माध्यमिक परमेन्द्र कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बाॅक्स-

शिक्षा विभाग में सभी अचैटमेंट होंगे समाप्त
विद्यायली शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि शिक्षा विभाग में पिछले शैक्षणिक सत्र में किये गये सभी प्रकार के सम्बद्धीकरण को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है, ताकि सम्बद्ध शिक्षकों एवं कार्मिकों की मूल तैनाती स्थल पर किसी भी प्रकार का कार्य में व्यवधान उत्पन्न न हो

RELATED ARTICLES

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश   देहरादून। जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत आगामी 01 दिसंबर 2026 से 04...

रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही

रुद्रप्रयाग पुलिस ने 3 का किया चालान   रुद्रप्रयाग। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य...

जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां

बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है —मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के...

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन

बच्चों ने अपने मामा के दीर्घायु जीवन की कामना करी सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, उनके सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में...

“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल

महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकार संरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए आयोग की आगामी रणनीति तय, आयोग के माध्यम से मातृशक्ति को अधिक सशक्त...

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री

राज्य युवा आयोग युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को नीति निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप...

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी के निर्देश   जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार...

उत्तराखंड की चुनौतियों के समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया   देहरादून, 15 सितंबर :...

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ

223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 2,500 महिलाओं को मिलेगा लाभ महिलाओं द्वारा तैयार उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदेशव्यापी पहचान दिलाने...

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन

देहरादून- चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज मंगलवार, 15 सितंबर से हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार,...