Sunday, May 17, 2026
Home उत्तराखंड महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक

महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक

  • भगदड़ और दुर्घटना जैसी घटनाओं पर श्रद्धालुओं को मिलेगा बीमा लाभ- सतपाल महाराज

 

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का अपनी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से 10 करोड़ की धनराशि का बीमा करवाकर सेवाकर सहित बीमा प्रीमियम की धनराशि 3 लाख 67 हजार 995 का चेक प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। इस अवसर पर उनके साथ श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी एवं भाजपा युवा नेता सुयश रावत भी मौजूद रहे।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री एवं आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अपनी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से 10 करोड़ की धनराशि का बीमा करवाकर सेवाकर सहित बीमा प्रीमियम की धनराशि 3 लाख 67 हजार 995 का चैक शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। इस अवसर पर उनके साथ श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी एवं भाजपा युवा नेता सुयश रावत भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि चारों धामों में आने वाले दर्शनार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मानव उत्थान सेवा समिति ने पिछले साल की तरह इस बार भी बीमा सुविधा दी है। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से दस करोड़ रुपए का दुर्घटना बीमा दिया गया है। इसके तहत प्रत्येक धाम का दुर्घटना बीमा 2.50 करोड निर्धारित किया गया है।

पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि बीमा पॉलिसी के अनुसार मंदिर परिसर में भगदड़, ईश्वरीय जोखिम और आतंकवाद जोखिम पर प्रभावित प्रत्येक श्रृद्धालु को एक लाख की राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दर्शनार्थियों की सुरक्षा बीमा के तहत मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से उनके द्वारा बीमा प्रीमियम की धनराशि सेवाकर सहित 367995 का चेक प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा दिया गया है।

उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि श्रृद्धालु यात्रा में आने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार तैयारी करें। कहा कि ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के कारण स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए आवश्यक दवाएं और उपकरण साथ रखें। यात्रा के लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में पहचान पत्र और यात्रा अनुमति साथ रखें। यात्रा के दौरान सरकार की गाईड लाईन और दिशा निर्देशों का पालन अवश्य करें। स्थानीय प्रशासन का सहयोग करते हुए आपनी यात्रा को सुरक्षित और सफल बनायें।  इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और भाजपा युवा नेता सुरेश रावत भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

कृषि विभाग में मंगलवार को होगा नो व्हीकल डे : कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 16 मई। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा...

कोटी-चंबा सड़क हादसा: मोहित डिमरी की आवाज का बड़ा असर, पीड़ित राहुल के परिवार को मिली ₹3 लाख की आर्थिक सहायता प्रशासन...

प्रशासन ने देर से ही सही सुध ली; युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा- "प्रधानमंत्री राहत कोष की राशि और पत्नी के रोजगार...

मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए विधिक एवं संस्थागत व्यवस्था प्रभावी रूप से कार्य कर रही है- मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कृषि विभाग में मंगलवार को होगा नो व्हीकल डे : कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 16 मई। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा...

कोटी-चंबा सड़क हादसा: मोहित डिमरी की आवाज का बड़ा असर, पीड़ित राहुल के परिवार को मिली ₹3 लाख की आर्थिक सहायता प्रशासन...

प्रशासन ने देर से ही सही सुध ली; युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा- "प्रधानमंत्री राहत कोष की राशि और पत्नी के रोजगार...

मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

ओबीसी वर्ग के कल्याण के लिए विधिक एवं संस्थागत व्यवस्था प्रभावी रूप से कार्य कर रही है- मुख्यमंत्री   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को...

मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई

अरीना की कड़ी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत- धामी   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में...

महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक

भगदड़ और दुर्घटना जैसी घटनाओं पर श्रद्धालुओं को मिलेगा बीमा लाभ- सतपाल महाराज   देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा...

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत

समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री ने दिये अधिकारियों को निर्देश कहा, एससीईआरटी में प्रतिनियुक्ति से भरे जायेंगे रिक्त पद देहरादून। राज्य के सभी अटल उत्कृष्ट...

देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम

देहरादून। कैंट थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान राजेंद्र नगर कौलागढ़ क्षेत्र में सिरमौर मार्ग पर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन से करीब 1...

जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी

सूचना महानिदेशक ने खुद से की “नो व्हीकल डे” की शुरुआत देहरादून।  सिर्फ आदेश जारी करना आसान होता है, लेकिन खुद उस रास्ते पर चलकर...

अब आकाशवाणी बन रहा है, वाणिज्यिक प्रसारण

देहरादून। आज के समय में जब मीडिया के बड़े घराने अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए ब्रेकिंग न्यूज़ बनाकर शहरी और बड़ी खबरों को चलाते...

मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का...