Wednesday, June 10, 2026
Home उत्तराखंड जन दर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, डीएम सविन बंसल ने सुनीं...

जन दर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, डीएम सविन बंसल ने सुनीं 300 से ज्यादा शिकायतें

राशन कार्ड, भूमि विवाद और आर्थिक सहायता के मामलों पर डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जन मिलन/जन दर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं की सुनवाई की गई। कार्यक्रम में भूमि विवाद, सीमांकन, अवैध कब्जा, मुआवजा, पेयजल, विद्युत, राशन कार्ड, आर्थिक सहायता सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी 300 से अधिक शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखी गईं। डीएम ने सभी मामलों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान कई संवेदनशील मामले भी सामने आए। प्रेमनगर निवासी सुरेश कुमार ने बेटे और बहू द्वारा घर से निकालने और धमकाने की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने भरण-पोषण अधिनियम के तहत वाद दर्ज कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं वरिष्ठ नागरिक कमल नयन भुटानी की संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) को जांच के आदेश दिए गए।

 

सभांवाला निवासी शिवानी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत लिए गए ऋण पर सब्सिडी न मिलने और आर्थिक तंगी के चलते ऋण अदायगी में असमर्थता की बात रखी। तहसील से कुर्की नोटिस मिलने की जानकारी पर डीएम ने मामले की जांच कर राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। तलाकशुदा महिला ममता रानी के राशन कार्ड न बनने के मामले में जिला पूर्ति अधिकारी को दो दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया। डालनवाला क्षेत्र के अभिभावकों ने सैसमै पब्लिक स्कूल पर बच्चों के उत्पीड़न, पुरानी फीस एकमुश्त वसूलने और टीसी जारी न करने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  जन दर्शन में कई विधवाओं एवं जरूरतमंदों ने इलाज, शिक्षा और आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। डीएम ने संबंधित मामलों में नंदा-सुनंदा एवं रायफल क्लब के माध्यम से सहायता दिलाने के निर्देश दिए। फतेहपुर ग्रांट में सिंचाई गूल पर अवैध कब्जे, हिमज्योति एन्कलेव में अवैध डेयरी संचालन और ग्राम पंचायत लिस्ट्राबाद ग्रांट में कूड़ा वाहन की समस्या पर भी संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

तहसील कालसी के ग्राम गडोग सकरोल में भूमि अभिलेखों की विसंगतियों के कारण जाति और स्थायी निवास प्रमाण पत्र न बनने के मामले में एसडीएम कालसी को 25 मई तक रिपोर्ट देने को कहा गया। वहीं चकराता ब्लॉक की क्षतिग्रस्त पैदल पुलिया, श्यामपुर क्षेत्र में ग्राम पंचायत अधिकारियों के बार-बार तबादलों और एमडीडीए से जुड़े मामलों पर भी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता मिलन कार्यक्रम में नेशनल हाईवे भूमि अधिग्रहण मुआवजा, सार्वजनिक परिवहन सुविधा बहाली तथा सीमांकन से जुड़े मामलों की भी सुनवाई की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, नगर निगम के अपर आयुक्त प्रवीण कुमार, विभिन्न एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल

उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी सफलता ​भट्टोवाला गोलीकांड के आरोपी गिरफ्तार, अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने ऋषिकेश पुलिस और कोतवाल कैलाश...

जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में किया प्रतिभाग   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवर को स्वतंत्रता...

चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त

यात्रियों को उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश, गुणवत्ता जांच एवं सैंपलिंग अभियान होगा तेज   पौड़ी- गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल

उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ की बड़ी सफलता ​भट्टोवाला गोलीकांड के आरोपी गिरफ्तार, अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने ऋषिकेश पुलिस और कोतवाल कैलाश...

जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में किया प्रतिभाग   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवर को स्वतंत्रता...

चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त

यात्रियों को उचित मूल्य पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश, गुणवत्ता जांच एवं सैंपलिंग अभियान होगा तेज   पौड़ी- गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने...

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ

हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज करना हमारी प्राथमिकता : जिला निर्वाचन अधिकारी प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची...

जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान

टिहरी। प्रदेश के कृषि एवं जनपद टिहरी प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद भ्रमण के दौरान टिहरी के जौनपुर क्षेत्र स्थित सेन्दूल गांव पहुंचकर...

2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री स्तर पर मासिक एवं मुख्य सचिव स्तर पर प्रत्येक 10 दिन में होगी समीक्षा मुख्यमंत्री ने 6940 करोड़ की 12 प्रमुख परियोजनाओं...

मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

टिहरी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को जनपद टिहरी भ्रमण के दौरान विगत वर्ष आपदा से क्षतिग्रस्त एवं वॉशआउट हुए चारधाम...

जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी

जनता मिलन में 26 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर हुआ निस्तारण   पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में...

उच्च व तकनीकी शिक्षा में सभी अटैचमेंट होंगे समाप्त: डॉ. धन सिंह रावत

प्रतिनियुक्ति पर गये कार्मिकों की भी होगी वापसी,अधिकारियों को दिये निर्देश कहा, वार्षिक स्थानांतरण से पहले मूल तैनाती स्थलों पर भेजे जाएंगे...

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

ग्रीन बिल्डिंग परियोजना की प्रगति में तेजी लाने तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश 21 परियोजनाएं पूर्ण, 10 विभागों को हस्तांतरित; शेष परियोजनाओं की स्थिति पर...